facebookmetapixel
Advertisement
Explainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?Turtlemint IPO Listing: पहले ही दिन लगा झटका! 11% डिस्काउंट पर हुई एंट्री, अब निवेशक बेचें या करें होल्ड?टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहाराअमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, बहरीन-कुवैत हमले के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शनMSME लोन से बैंकिंग सेक्टर को रफ्तार! SBI, HDFC समेत ये बैंक शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदITR Filing 2026: रिफंड चाहिए तो ITR के बाद तुरंत करें e-Verification, देरी हुई तो बढ़ सकती है परेशानीभारत की नजर अब Qatar और Bahrain पर, GCC से पहले इन देशों के साथ होगी व्यापारिक साझेदारी!3 जुलाई को होगा बड़ा फैसला! 2030 तक 2 लाख करोड़ डॉलर निर्यात लक्ष्य पर सरकार का मेगा प्लानGold, Silver Price Today: तेज शुरुआत के बाद सोना पड़ा सुस्त, चांदी में भी गिरावट

Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 143 अंक टूटा, Nifty 19,400 के करीब

Advertisement

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,046.56 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 64,768.76 तक आया।

Last Updated- November 09, 2023 | 4:03 PM IST
Flair Writing Share
Representative Image

Stock Market: रिलायंस, HUL, टेक महिंद्रा, TCS और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट और ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में गिरावट दर्ज की गई।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 143 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 42 अंक की गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में क्रमशः 0.26 प्रतिशत और 0.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

Also read: Adani Ports Q2 Results: दूसरी तिमाही का नेट प्रॉफिट 1.37% बढ़कर 1,761 करोड़ रुपये पर

उतार-चढ़ाव भरा रहा कारोबार

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 143.41 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 64,832.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,046.56 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 64,768.76 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 42.30 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,401.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,463.90 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,378.35 तक आया।

महिंद्रा एंड महिंद्रा बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 13 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स और L&T सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 4.09 फीसदी चढ़ गए।

Also read: TBO Tek ने सेबी के समक्ष IPO के लिए किए दस्तावेज दाखिल

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 17 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। HUL, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, रिलायंस और बजाज फाइनैंस सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान HUL के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 1.56 फीसदी गिर गए।

इसके अलावा TCS, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, JSW स्टील, ITC, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, विप्रो, HDFC बैंक, SBI और एक्सिस बैंक के शेयरों में लगभग 0-1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - November 9, 2023 | 3:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement