facebookmetapixel
Advertisement
टाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसलीAI की दौड़ से Airtel-Jio को बड़ा फायदा! डेटा सेंटर और क्लाउड से खुल सकते हैं कमाई के नए रास्तेStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक फिसला; होनासा कंज्यूमर के शेयरों में Q1 रिजल्ट के बाद तूफानी तेजी, 52-वीक हाई पर पहुंचा भावकच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद आज कैसी है चाल? ब्रेंट 87 डॉलर के नीचेUS में H-1B वीजा का खेल बदला! भारतीय IT कंपनियों ने नए आवेदन से बनाई दूरी, 38.5% गिर गए रजिस्ट्रेशन

Closing Bell: शेयर बाजार में तेजी, Sensex 298 अंक चढ़ा, Nifty भी 18,200 के पार

Advertisement
Last Updated- May 19, 2023 | 5:33 PM IST

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले सकारात्मक संकेतों और विदेशी पूंजी की आवक बने रहने के बीच सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 298 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 73 अंको की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,203.40 पर बंद हुआ। इसके पहले लगातार तीन दिनों तक सेंसेक्स एवं निफ्टी दोनों में ही गिरावट देखने को मिली थी।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 297.94 अंक यानी 0.48 फीसदी मजबूत 61,729.68 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 61,784.61 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 61,251.70 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 73.45 अंक यानी 0.41 फीसदी चढ़ा। निफ्टी दिन के अंत में 18,203.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,218.10 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,060.40 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 22 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, HCL टेक और एक्सिस बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा टाटा मोटर्स के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3.22 फीसदी तक चढ़े।

Also Read: FPI का भारतीय शेयरों में घटा 11 फीसदी निवेश, पिछले साल के मुकाबले आई 70 अरब डॉलर की कमी

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 8 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। NTPC, एशियन पेंट्स, टाइटन, पावर ग्रिड और टाटा स्टील सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान NTPC के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.06 फीसदी तक गिर गए।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया को कॉस्पी एवं जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट एवं हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट पर रहे। यूरोप के शेयर बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। एक दिन पहले गुरुवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़कर बंद हुए थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.78 फीसदी चढ़कर 76.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजार में पूंजी डालनी जारी रखी है। एक्सचेंज से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को 970.18 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीद की।

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 3:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement