facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

Closing Bell: 330 अंक चढ़कर Sensex फिर हुआ 64 हजारी, Nifty 19,100 के पार

Advertisement

Stock Market : इंट्रा डे ट्रेड में अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस, ICICI बैंक, भारती एयरटेल और HDFC बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- October 30, 2023 | 5:04 PM IST
Closing Bell: Sensex rises 330 points to 64 thousand, Nifty crosses 19,100

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, HDFC बैंक, L&T और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में तेजी ने घरेलू बाजार को मजबूती दी। आज हालांकि ग्लोबल मार्केट से मिले मिश्रित रुझानों के बीच घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में बढ़त दर्ज की गई।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 330 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 94 अंक की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, व्यापक बाजारों में रिकवरी धीमी रही, जहां BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों ने क्रमशः 0.13 प्रतिशत और 0.06 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कारोबारियों ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव की स्थिति में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें कमजोर होने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 329.85 अंक यानी 0.52% फीसदी की उछाल के साथ 64,112 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 64,184 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 63,431 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) में भी 93.65 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,140 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,158 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 18,940 तक आया।

Also read: Cello World IPO: खुल गया कंज्यूमर प्रॉडक्ट कंपनी का आईपीओ, निवेश करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

अल्ट्राटेक बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 16 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस, ICICI बैंक, भारती एयरटेल और HDFC बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.44 फीसदी चढ़ गए।

टाटा मोटर्स बना टॉप लूजर

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 14 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टाटा मोटर्स, मारुति, एक्सिस बैंक, M&M और ITC सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान टाटा मोटर्स के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 1.94 फीसदी गिर गए।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए जबकि जापान के निक्की में गिरावट आई। यूरोप के बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अधिकांश अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.55 प्रतिशत गिरकर 89.18 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 1,500.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। FII इस महीने अब तक भारतीय शेयर बाजारों से 20,300 करोड़ रुपये की निकासी कर चुके हैं। इसका मुख्य कारण अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में तेज वृद्धि और इजरायल-हमास संघर्ष की वजह से पैदा हुई अनिश्चितता है।

शेयर बाजारों में तेजी का यह लगातार दूसरा सत्र रहा। शुक्रवार को भी सेंसेक्स 634.65 अंक उछलकर 63,782.80 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 190 अंक बढ़कर 19,047.25 पर पहुंच गया था।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - October 30, 2023 | 4:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement