facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

Closing Bell: सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त, 46वीं AGM के बीच RIL, JFSL में 1% की गिरावट

Advertisement

Stock Market: AGM में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस रिटेल, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और रिलायंस जियो के लिए अपनी योजनाओं की रूपरेखा के बारे में बताया।

Last Updated- August 28, 2023 | 4:27 PM IST
Stock Market Holiday

Stock Market: ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले सकारात्मक संकेतों और मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की 46वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) 110 अंक मजबूत हुआ। निफ्टी (Nifty) में भी 40 अंको की बढ़त दर्ज की।

AGM में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस रिटेल, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और रिलायंस जियो के लिए अपनी योजनाओं की रूपरेखा के बारे में बताया। इस बीच, शेयर बाजार में कंपनी के शेयर मुनाफावसूली के बीच गिरावट के साथ बंद हुए। जहां RIL के शेयर 1.4 फीसदी फिसल गए, वहीं जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 0.97 फीसदी गिर गए।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 110.09 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 64,996.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,213.45 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 64,776.92 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 40.25 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,306.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,366.85 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,249.70 तक आया।

Also read: Jio AirFiber: 19 सितंबर को होगा लॉन्च; जानिए क्या है, कैसे करेगा काम, कितनी मिलेगी इंटरनेट स्पीड

L&T के शेयर 2.09 फीसदी तक चढ़े

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 13 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। L&T, M&M, HDFC बैंक, सन फार्मा और मारुति सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा L&T के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.09 फीसदी तक चढ़े।

AGM के बीच रिलायंस के शेयर फिसले

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 17 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। रिलायंस, नेस्ले इंडिया, HCL टेक, टाइटन और ITC सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.11 फीसदी तक गिर गए ।

Advertisement
First Published - August 28, 2023 | 4:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement