facebookmetapixel
Advertisement
घर खरीदने वालों की चांदी! कीमतें 127% तक बढ़ीं, किराये से कमाई भी हुई ज्यादारिटायरमेंट प्लानिंग होगी आसान! PensionBazaar ने Corporate NPS के लिए लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्मJuniper Green Energy IPO Allotment: आज तय होगा शेयर अलॉटमेंट; जानें GMP, लिस्टिंग डेट और स्टेटस चेक करने का आसान तरीकाHDFC Bank ने लॉन्च किए ‘Max for Seniors’ और ‘Max for Her’ अकाउंट्स, जानें क्या हैं इसके फायदेहाईवे बनाने की रफ्तार क्यों पड़ गई धीमी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहएनर्जी सेक्टर में आएगा ₹524 लाख करोड़ का निवेश, भारत की 5 इन कंपनियों को हो सकता है बड़ा फायदाITC, Godfrey Phillips या VST Industries… Q1 नतीजों के बाद किस सिगरेट कंपनी का शेयर खरीदें?Ather Energy ने बनाया नया रिकॉर्ड! घाटा घटा, शेयर 18% उछला, ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेटE20 पेट्रोल से बढ़ीं गाड़ियों की दिक्कतें? SIAM ने सरकार को किया अलर्टFII की बिकवाली पर भारी पड़े घरेलू निवेशक, 166 अरब डॉलर का लगाया दांव

Closing Bell: सेंसेक्स- निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर, बैंकिंग शेयरों की चमक बढ़ी

Advertisement

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 1,384 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 418 अंक की बढ़त दर्ज की गई।

Last Updated- December 04, 2023 | 5:03 PM IST
Stock Market Today

Stock Market: घरेलू बाजार में सोमवार को लगातार पांचवें दिन तेजी जारी रही। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत से  निवेशक उत्साहित दिखे। विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों के 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहने से भी सेंटीमेंट को मजबूती मिली। इस बीच आज ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले रुझान देखे गए।

सेंसेक्स- निफ्टी नए ऑलटाइम हाई पर

तीन हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा की क्लीन स्वीप के बाद इक्विटी बाजार सोमवार को इंट्राडे कारोबार में नए शिखर पर पहुंच गए। आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 1,384 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 418 अंक की बढ़त दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप इंडेक्स इंट्राडे में 35,124 के नए शिखर पर पहुंच गया, जबकि BSE स्मॉलकैप इंडेक्स ने 41,222 का नया ऑलटाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया। दोनों सूचकांक 1.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 1383.93 अंक यानी 2.05 फीसदी की भारी बढ़त के साथ 68,865.12 अंक के नए शिखर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 68,918.22 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 68,274.47 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 418.90 अंक यानी 2.07 फीसदी शानदार बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 20,686.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 20,702.65 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 20,507.75 तक आया।

Top Gainers

सेंसेक्स कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई में सबसे ज्यादा क्रमश: 4.68 प्रतिशत और 3.99 प्रतिशत की तेजी रही। लाभ में रहने वाले अन्य प्रमुख शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।

Top Losers

दूसरी तरफ, विप्रो और टाटा मोटर्स और टाइटन नुकसान में रहे।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में जर्मनी और फ्रांस में जहां तेजी रही वहीं लंदन बाजार में गिरावट रही। अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को मिला-जुला रुख रहा। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.37 डॉलर प्रति बैरल रहा।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1,589.61 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - December 4, 2023 | 4:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement