facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेदिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़

Closing Bell: शुरुआती गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स 173 अंक चढ़कर 66 हजार के पार बंद

Advertisement

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को 693.47 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। 

Last Updated- September 27, 2023 | 4:32 PM IST
BSE, Share market today

Stock Market Today: शेयर बाजार में बुधवार को तेजी दर्ज की गई और बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स (Sensex Today) शुरूआती गिरावट से उबरने के बाद 66 हजार के पार बंद हुआ। इससे पिछले दो कारोबारी सत्रों में बाजार में गिरावट देखी गई थी।

एशियाई और यूरोपीय बाजारों में तेजी के रुख के बीच सेंसेक्स में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस (Reliance), एलएंडटी और आईटीसी (ITC) जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई । हालांकि, कारोबार के आखिरी एक घंटे में खरीदारी से बाजार को समर्थन मिला और सेंसेक्स 173.22 अंक या 0.26 प्रतिशत चढ़कर 66,118.69 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,549.96 अंक तक लुढ़क गया था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी 50 (Nifty 50) भी पॉजिटिव रुख के साथ बंद हुआ। निफ़्टी गिरावट के साथ 19,637.05 अंक पर खुला और ट्रेडिंग के दौरान 19,554 अंक के निचले स्तर तक गया। अंत में यह 51.75 अंक या 0.26 प्रतिशत चढ़कर 19,716.45 पर बंद हुआ।

आज के टॉप गेनर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में एलएंडटी के शेयर (L&T Share Today) में सबसे ज्यादा 1.71 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। साथ ही आईटीसी, सनफार्मा, मारुती, रिलायंस, एक्सिस बैंक, विप्रो, इन्फोसिस समेत 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

टॉप लूजर्स

दूसरी तरफ, टाइटन के शेयर सबसे ज्यादा 1.24 प्रतिशत फिसलकर बंद हुआ। साथ ही एसबीआई, एचडीएफ़सी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक बैंक और टाटा स्टील समेत 9 कंपनियों के शेयर गिरावट में बंद हुए।

ग्लोबल मार्किट की क्या स्थिति

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग हरे निशान में बंद हुए। यूरोप के ज्यादातर बाज़ार पॉजिटिव रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

क्रूड ऑइल हुआ महंगा

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.98 प्रतिशत चढ़कर 94.88 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को 693.47 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

Advertisement
First Published - September 27, 2023 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement