facebookmetapixel
Advertisement
ईरान-अमेरिका तनाव कम होने का असर! BPCL, HPCL और IOC के शेयरों में आई तेजी35% तक रिटर्न के लिए इन 7 स्टॉक्स पर BUY रेटिंग, ब्रोकरेज की सलाह- लॉन्ग टर्म रखें नजरियाEV बढ़ेंगे तो किन Power Stocks की चमकेगी किस्मत? NTPC और CG Power पर ब्रोकरेज की रायकेनरा बैंक का Q1 मुनाफा ₹4,856 करोड़, NPA में आया सुधार; शेयर में 3% की जोरदार तेजीForeign Assets वाले सावधान! ITR में गलत एक्सचेंज रेट डालने पर फंस सकते हैं, टैक्स एक्सपर्ट ने दी चेतावनीITR Deadline 2026: क्या 31 जुलाई के बाद बढ़ेगी आखिरी तारीख? सरकार ने दे दिए संकेतअब सिर्फ चाय नहीं बेच रही Tata Consumer! ये 4 कारोबार बन रहे कमाई का नया इंजनक्या बिना PAN के अटक रहा है ITR? मिनटों में बनाएं और डाउनलोड करें डिजिटल e-PANनंदन नीलेकणी से एस. सोमनाथ तक… जानिए परीक्षा सुधार पैनल के 6 विशेषज्ञों की पूरी प्रोफाइलJuniper Green Energy IPO: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ला रही ₹1,800 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड हुआ तय; जानें कब खुलेगा

Closing Bell: ITC, TCS और विप्रो के शेयरहोल्डर्स की मौज, टेक महिंद्रा ने किया निराश

Advertisement

शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स 23 अंक मजबूत, निफ्टी में कोई खास बदलाव नहीं

Last Updated- April 21, 2023 | 4:14 PM IST
Share Market

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन (शुक्रवार) शेयर बाजार में हल्की तेजी देखी गई। आज के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स (Sensex) 23 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में 0.40 अंकों की मामूली गिरावट दर्ज की गई और कारोबार के अंत में निफ्टी 17,624.05 पर बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 22.71 अंक यानी 0.04 फीसदी मजबूत होकर 59,655.06 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 59,781.36 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 59,412.81 तक आया। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में कोई खास बदलाव नहीं आया। इसमें 0.40 अंकों की मामूली गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,624.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 17,663.20 की उंचाई तक गया और नीचे में 17,553.95 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 14 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। ITC, TCS, विप्रो, एशियन पेट्स और HCL टेक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा ITC के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.99 फीसदी तक चढ़े।

Also Read: लार्जकैप फंडों के मुकाबले स्मॉलकैप से दोगुना पैसा कमा रहे निवेशक

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 16 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टेक महिंद्रा, मारुति, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा मोटर्स सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान टेक महिंद्रा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.26 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - April 21, 2023 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement