facebookmetapixel
Advertisement
AI से बढ़ सकते हैं फाइनैंशियल और साइबर रिस्क, IMF ने केंद्रीय बैंकों को निगरानी बढ़ाने की दी सलाहक्या आपका Aadhaar UAN से लिंक है? नहीं तो तुरंत करें ये कामनिर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल

Closing Bell : बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 61,300 के ऊपर बंद

Advertisement
Last Updated- February 16, 2023 | 4:28 PM IST
Share Market

स्टॉक मार्केट में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन मजबूती रही और बीएसई सेंसेक्स 44 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ 61,566.22 अंक पर खुला। बाद में यह 61,682.25 और 61,196.72 के दायरे में झूलने के बाद 44.42 अंक या 0.07 प्रतिशत की मामूली बढ़त लेकर 61,319.51 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी 20 अंक या 0.11 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 18,035.85 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 25 कंपनियों के शेयर हरे जबकि 24 के लाल निशान में रहे। वहीं, एक कंपनी के शेयर में कोई घटबढ़ नहीं हुई।

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक 5.58 प्रतिशत की वृद्धि हुई। नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टीसीएस और विप्रो समेत 15 कंपनियों के शेयर मजबूती के साथ बंद हुए।

दूसरी तरफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर,महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स समेत 15 कंपनियों के शेयर घाटे में रहे।

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 4:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement