facebookmetapixel
Advertisement
Kharif Crops: धान, दाल, कपास… किस फसल की बुवाई सबसे ज्यादा घटी? जानिए पूरी तस्वीरGST कलेक्शन जून में 14% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़, आयात से टैक्स रेवेन्यू 35% बढ़ादिल्ली की नई EV पॉलिसी से Ather, Mahindra और Tata को मिलेगी रफ्तार! पूरे देश में तेज होगी इले​क्ट्रिक रेसGold, Silver Price Today: सोना ₹1,578 और चांदी ₹5,505 टूटी, क्या अब और गिरेंगे भाव?Fuel Price: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता! इस कंपनी ने ग्राहकों को दी बड़ी राहतAdvit Jewels की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को 37% तक का मुनाफाक्रिप्टो से ट्रंप की तगड़ी कमाई! एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की इनकमAMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरीजुलाई में पैसा कमाने का मौका? ब्रोकरेज ने बताए टॉप 10 खरीदने और बेचने वाले स्टॉक्स1 जुलाई से बड़ी राहत! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता, चेक करें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

CIEL HR ने किया आईपीओ के लिए आवेदन, डीआरएचपी जमा किया

Advertisement

IPO के तहत 335 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 47.4 लाख शेयर OFS के जरिये बेचे जाएंगे, जिनका अंकित मूल्य 2 रुपये प्रति शेयर होगा।

Last Updated- November 20, 2024 | 9:50 PM IST
IPO Listing

सीआईईएल एचआर सर्विसेज ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये रकम जुटाने के लिए मंगलवार को आईपीओ मसौदा (डीआरएचपी) जमा किया है। निर्गम के तहत 335 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 47.4 लाख शेयर ओएफएस के जरिये बेचे जाएंगे, जिनका अंकित मूल्य 2 रुपये प्रति शेयर होगा। एंबिट प्राइवेट लिमिटेड, सेंट्रम कैपिटल लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक लिमिटेड इस निर्गम के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

इसके बाद कंपनी टीमलीज सर्विसेज के बाद सूचीबद्ध होने वाली दूसरी एचआर समाधान फर्म बन जाएगी। टीमलीज भर्तियां करती है और सीआईईएल एंड-टू-एंड एचआर समाधान प्रदान करती है।

सीआईईएल एचआर भारत की एकमात्र ऐसी कंपनी है जो कर्मचारी के जीवन को प्रभावित करने वाली पूरी मानव संसाधन श्रृंखला के लिए तकनीक आधारित समाधान प्रदान करती है।

कंपनी इस निर्गम से जुटाई जाने वाली रकम का इस्तेमाल सहायक कंपनियों में अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल करने, सहायक कंपनियों में निवेश करने, कंपनी की वृद्धिशील कार्यशील पूंजी जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करने की योजना बना रही है।

Advertisement
First Published - November 20, 2024 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement