facebookmetapixel
Advertisement
1100% का मोटा डिविडेंड! डीजल इंजन बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेMarket Outlook: भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक आंकड़े और तेल की कीमतों से तय होगी शेयर बाजार की चालटाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारीDividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेदिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेम

BSE ने किया बड़ा बदलाव, अगले हफ्ते से सोमवार को होगी Bankex की एक्सपायरी

Advertisement

सभी मौजूदा बैंकेंक्स कॉन्ट्रैक्ट्स जिनकी एक्सपायरी शुक्रवार की है, वो 13 अक्टूबर, 2023 को एक्सपायरी हो जाएंगे और 16 अक्टूबर, 2023 से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

Last Updated- October 13, 2023 | 10:52 AM IST
BSE gets Sebi approval for derivatives on BSE Focused Midcap index

BSE Bankex Expiry: अगले कारोबारी सत्र से BSE का बड़ा बदलाव लागू हो जाएगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने बैंकिंग इंडेक्स एक्सपायरी के दिन में बदलाव का ऐलान किया था जो कि अगले हफ्ते यानी सोमवार 16 अक्टूबर से प्रभावी हो रहा है। अब शुक्रवार की जगह सोमवार को बैंकिंग इंडेक्स की एक्सपायरी होगी। जो कॉन्ट्रैक्ट पहले हो चुके हैं, उसकी एक्सपायरी आज ही यानी 13 अक्टूबर शुक्रवार को ही हो जाएगी।

16 अक्टूबर से नई एक्सपायरी लागू

S&P BSE ने इस बारे में एक सर्कुलर जारी करते हुए बताया था कि सोमवार, 16 अक्टूबर से नई एक्सपायरी लागू हो जाएगी। सर्कुलर के मुताबिक, सभी मौजूदा बैंकेंक्स कॉन्ट्रैक्ट्स जिनकी एक्सपायरी शुक्रवार की है, वो 13 अक्टूबर, 2023 को एक्सपायरी हो जाएंगे और 16 अक्टूबर, 2023 से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

सोमवार की एक्सपायरी वाले सभी नए बैंकेक्स कॉन्ट्रैक्ट्स 13 अक्टूबर, 2023 को जेनरेट होंगे और 16 अक्टूबर, 2023 से इनमें ट्रेडिंग होगी।

ये भी पढ़ें- RBI ने कॉल मनी मार्केट में ई-रुपी का परीक्षण शुरू किया

एक्सचेंज ने साफ किया है कि अगर एक्सपायरी वाले दिन कोई पब्लिक हॉलीडे यानी सार्वजनिक अवकाश होता है तो इसके पिछले वाले सेशन को एक्सपायरी का दिन माना जाएगा। S&P BSE ने बताया कि बैंकेक्स की एक्सपायरी को बदलने का फैसला मार्केट से जुड़े सभी प्रतिभागियों से मिले फीडबैक के आधार पर लिया गया है।

ट्रेडर्स के लिए अब कब-कब एक्सपायरी

सोमवार – निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट, BSE बैंकेक्स
मंगलवार – निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज
बुधवार – बैंक निफ्टी
गुरुवार – निफ्टी 50
शुक्रवार – सेंसेक्स

ये भी पढ़ें- Committed Cargo Care IPO Allotment: आज होगा अलॉटमेंट, जानें स्टेप बाय स्टेप चेक करने का तरीका

S&P BSE BANKEX में शामिल 10 स्टॉक्स में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा हैं। इसके अलावा AU स्मॉल फाइनेंस बैंक हैं. प्राइवेट सेक्टर के HDFC बैंक, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, फेडरल बैंक और इंडसइंड बैंक भी इस इंडेक्स में शामिल है।

Advertisement
First Published - October 13, 2023 | 10:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement