facebookmetapixel
Advertisement
ICICI म्युचुअल फंड में 2% हिस्सेदारी बेचेगी प्रूडेंशियल पीएलसी, जुटाएगी ₹2,800 करोड़SBI का होम लोन पोर्टफोलियो जल्द छू सकता है 10 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा, चेयरमैन ने जताया भरोसारिटेल ट्रेडर्स का F&O घाटा बरकरार, निवेशक नुकसान कैसे सीमित करें?टेक्सटाइल सेक्टर में 20% ग्रोथ की उम्मीद, ब्रोकरेज को ये 3 शेयर पसंद, करीब 40% रिटर्न संभवICICI प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड ने लॉन्च किए 3 लाइफ साइकिल फंड, 100 रुपये से कर सकते हैं निवेशएथेनॉल में बढ़ती मांग से महंगा हुआ मक्का, 20% बढ़े दाम; अंडे की कीमतों पर भी दिख रहा असरनेपाल में बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही; करीब 400 लोग लापता, 105 भारतीय भी शामिलटूरिज्म और डेवलपमेंट से बदल रहा बनारस, हर महीने बंट रहे ₹500 करोड़ तक के लोनइक्विटी, डेट या गोल्ड: कहां लगाएं पैसा? अनिश्चित बाजार में मल्टी-एसेट एलोकेशन फंड कितना कारगर52-वीक हाई पर VI का शेयर, 2024 के बाद पहली बार ₹15 के पार, एक्सपर्ट बोले- चार्ट पर मजबूत

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने QIP के जरिए 1500 करोड़ रुपये जुटाए, शेयर में आया उछाल

Advertisement

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने मार्च में 1500 करोड़ रुपये तक की सिक्योरिटीज के जरिये फंड जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली थी।

Last Updated- September 06, 2024 | 10:26 AM IST
Stocks To buy

Brigade Enterprises Share Price: ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने कारोबार बढ़ाने की अपनी रणनीति के तहत संस्थागत निवेशकों (institutional investors) को इक्विटी शेयर बेचकर 1,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी ने फंड जुटाने के लिए 2 सितंबर को अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू लॉन्च किया था। यह इश्यू 5 सितंबर को बंद हुआ।

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने शुक्रवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि निदेशकों की एक समिति ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल खरीदारों को 1,30,43,478 इक्विटी शेयरों के अलॉटमेंट को मंजूरी दे दी है।

बता दें कि शेयर 1150 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के इश्यू प्राइस पर अलॉट किए गए थे और इस हिसाब से कंपनी ने QIP के जरिए 1500 करोड़ रुपये जुटाए। हालांकि, शेयर 1164.70 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फ्लोर प्राइस से 1.26 प्रतिशत के डिस्काउंट पर जारी किए गए थे।

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने मार्च में 1500 करोड़ रुपये तक की सिक्योरिटीज के जरिये फंड जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली थी। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज दक्षिण भारत में महत्वपूर्ण उपस्थिति के साथ देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है।

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने पिछले महीने जारी अपने तिमाही नतीजे में बताया था कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में उसका कंसॉलिडेटिड नेट प्रॉफिट दो गुना से अधिक होकर 83.72 करोड़ रुपये रहा।

इस बीच, ब्रिगेड एंटरप्राइजेज का शेयर (Brigade Enterprises Share) 10:15 बजे 0.93 प्रतिशत या 12.05 रुपये चढ़कर 1,314.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - September 6, 2024 | 10:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement