facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

870% रिटर्न देने वाली Bajaj Group की स्टील कंपनी, अब बांटेगी डिविडेंड! रिकॉर्ड डेट तय

Advertisement

Bajaj Steel Industries dividend: बजाज ग्रुप की स्टील कंपनी ने डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट तय की, 5 साल में दिया 870% रिटर्न

Last Updated- August 25, 2025 | 11:05 AM IST
Bajaj

बजाज ग्रुप से जुड़ी कंपनी Bajaj Steel Industries Limited ने अपने शेयरधारकों के लिए खुशखबरी दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए फाइनल डिविडेंड ₹1 प्रति शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है और अब इसे शेयरधारकों की मंजूरी के लिए आगामी मीटिंग में रखा जाएगा।

कब मिलेगा डिविडेंड

कंपनी ने डिविडेंड देने के लिए 27 अगस्त 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इसका मतलब है कि इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वे ही डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। इसके बाद 3 सितंबर 2025 को कंपनी की 64वीं सालाना जनरल मीटिंग (AGM) होगी। इसी मीटिंग में इस डिविडेंड को अंतिम मंजूरी दी जाएगी और फिर भुगतान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Stock Split : 10 टुकड़ों में बंट रहा है ये स्टॉक, 50 रुपये से भी कम है शेयर का भाव; फटाफट चेक करें डिटेल्स

शेयर बाजार में हाल

डिविडेंड की घोषणा के बीच सोमवार को सुबह 10.26 बजे कंपनी का शेयर बीएसई पर ₹476.60 पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले कारोबारी दिन से 1.16% कम था। पिछले एक साल में यह शेयर लगभग 5.79% टूटा है। वहीं, हाल के महीनों में इसमें भारी गिरावट देखने को मिली है। एक महीने में यह करीब 18% गिरा, जबकि तीन महीने में इसमें 32% से ज्यादा की गिरावट आई है।

लंबी अवधि में जबरदस्त रिटर्न

हालांकि, अगर लंबे समय की बात करें तो इस शेयर ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। पिछले दो साल में यह लगभग 77% ऊपर गया है। तीन साल में इसने करीब 263% का मुनाफा दिया, जबकि पांच साल में इसने निवेशकों की पूंजी को 870% तक बढ़ाया है। यही वजह है कि इसे बाजार में मल्टीबैगर शेयर माना जाता है।

Advertisement
First Published - August 25, 2025 | 10:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement