facebookmetapixel
Advertisement
टाटा संस से क्यों विदा हो रहे एन. चंद्रशेखरन? पढ़ें बोर्ड को लिखा उनका पूरा पत्रTCS से टाटा संस की कमान तक: कैसा रहा समूह में एन. चंद्रशेखरन के 4 दशक का सफरChild Debit Card: बच्चों के लिए डेबिट कार्ड की सुविधा क्या है? जानिए इन पांच बैंकों में माइनर अकाउंट का पूरा प्रोसेसटाटा संस में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी तक रहेंगे चेयरमैनबाजार खुलते ही 10% टूटा गोदरेज ग्रुप का ये स्टॉक, ब्रोकरेज हैं बुलिश, 59% तक रिटर्न संभवचंद्रशेखरन के हटने की खबरों का टाटा समूह के शेयरों पर दिखेगा असर! क्या कहते हैं जानकारटाटा संस में बड़ा बदलाव संभव! AGM से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन चंद्रशेखरनGold silver price today: निवेश मांग व केंद्रीय बैंकों की खरीद से सोना ₹1,182 तेज, चांदी ₹2,314 चढ़ीStock Market Update: सेंसेक्स 550 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24300 के नीचे; TCS, टाइटन, टाटा स्टील टॉप लूजरStocks to Watch: टाटा मोटर्स, IRCTC, BEML समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर; खबरों के दम पर दिखेगा एक्शन

Azad Engineering के शेयर की धांसू शुरुआत, 37% प्रीमियम के साथ 720 रुपये पर हुआ लिस्ट

Advertisement

Azad Engineering का IPO 20 दिसंबर को ओपन होकर 22 दिसंबर को बंद हो गया था। कंपनी ने अपने IPO के जरिये 740 करोड़ रुपये जुटाए है। IPO के लिए प्राइस बैंड 524 रुपये तय किया था।

Last Updated- December 28, 2023 | 10:27 AM IST
FII in India

Azad Engineering IPO Listing: आजाद इंजीनियरिंग के शेयर ने गुरुवार को शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत की और यह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 37 प्रतिशत से ज्यादा के शानदार प्रीमियम के साथ 720 रुपये पर लिस्ट हुआ।

BSE पर भी Azad Engineering के शेयर ने शानदार शुरुआत की और यह अपने इश्यू प्राइस के मुकाबले 35.50 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 710 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

बता दें कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 524 रुपये प्रति शेयर तय किया था। कंपनी के इश्यू को निवेशकों की तरफ से शानदार रिस्पांस मिला।

कितना सब्सक्राइब हुआ था Azad Engineering का IPO ?

Azad Engineering के IPO का ओवरऑल सब्सक्रिप्शन 83.04 गुना रहा। तीनों दिन का डेटा मिला दिया जाए तो IPO को ऑफर पर 1,01,22,705 शेयरों के मुकाबले 81,58,60,388 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

यह भी पढ़ें: हैप्पी फोर्जिंग्स IPO में शानदार शुरुआत, शेयर 21% प्रीमियम पर बंद

आईपीओ को रिटेल श्रेणी में 24.51 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) श्रेणी में 179.64 गुना सब्सक्रिप्शन जबकि Non-Institutional Investors’ (NII) हिस्से को 90.24 गुना बुक किया गया था।

कितना था Azad Engineering IPO का प्राइस बैंड ?

आज़ाद इंजीनियरिंग का IPO 20 दिसंबर को ओपन होकर 22 दिसंबर को बंद हो गया था। कंपनी ने अपने IPO के जरिये 740 करोड़ रुपये जुटाए है। IPO के लिए प्राइस बैंड 524 रुपये तय किया था।

आईपीओ के अलॉटमेंट को 26 दिसंबर को अंतिम रूप दिया गया था और आज़ाद इंजीनियरिंग आईपीओ लिस्टिंग की तारीख आज यानी 28 दिसंबर तय की गई थी।

क्या करती है आजाद इंजीनियरिंग?

आजाद इंजीनियरिंग एयरोस्पेस और रक्षा, एनर्जी, तेल और गैस इंडस्ट्री में ग्लोबल ओरिजिनल एक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEMs) के लिए प्रोडक्ट्स तैयार करती है।

यह भी पढ़ें: दिसंबर में 12 कंपनियों ने IPO से लगभग 9,000 करोड़ रुपये जुटाए

कंपनी के ग्राहकों में General Electric, Honeywell International Inc., Mitsubishi Heavy Industries, Siemens Energy, Eaton Aerospace और MAN Energy Solutions SE शामिल हैं।

एक्सिस कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और आनंद राठी एडवाइजर्स इस ऑफर के मैनेजर्स हैं।

Advertisement
First Published - December 28, 2023 | 10:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement