facebookmetapixel
Advertisement
क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोच रहे हैं? कही जेब पर भारी न पड़ जाए ‘प्लास्टिक मनी’ से दूरी का यह फैसला!South India में मजदूरों की भारी किल्लत: कंपनियां दे रही हैं फ्री फ्लाइट और तगड़ा सैलरी हाइक!अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है यह कंपनी, निवेशकों को 1 के बदले मिलेंगे 2 शेयर‘अब सिर्फ ट्रायल नहीं, कंपनियों के कामकाज का मुख्य हिस्सा बना AI’, TCS चेयरमैन ने किया दावापेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स बेहाल, 5 घंटे काम बंद रखकर जताएंगे विरोधNPS सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत: अब गंभीर बीमारी में सरेंडर कर सकेंगे एन्युटी पॉलिसी, नियमों में हुआ बदलावExplainer: क्यों बढ़ रहा है टाटा संस पर पब्लिक होने का दबाव? अंदरूनी कलह व RBI के नियमों का पूरा सचDividend Stocks: अगले हफ्ते L&T और Havells समेत ये 18 कंपनियां करेंगी पैसों की बारिश, देखें पूरी लिस्टभारतीयों के लिए दुबई में घर खरीदना होगा आसान, रेजीडेंसी वीजा के लिए प्रॉपर्टी की न्यूनतम कीमत सीमा खत्मआसमान में भारत की ताकत बढ़ाने की जरूरत, वायुसेना ने ‘घातक’ स्टेल्थ ड्रोन कार्यक्रम को तेज करने पर दिया जोर

Auto Stock नई ऊंचाई छूने को तैयार, ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लें, ₹14,500 तक जाएगा भाव

Advertisement

शेयरखान का मानना है कि मारुति का स्टॉक अभी 22.3x P/E मल्टीपल और 15.0x EV/EBITDA मल्टीपल पर ट्रेड कर रहा है, जो इसे लॉन्ग टर्म के लिए आकर्षक निवेश ऑप्शन बनाता है।

Last Updated- February 18, 2025 | 4:48 PM IST
Auto Stocks to buy

मारुति सुजुकी का स्टॉक नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ने के लिए तैयार है। शेयरखान ब्रोकरेज ने इसे BUY रेटिंग दी है और अनुमान लगाया है कि यह ₹14,500 के स्तर तक पहुंच सकता है। मौजूदा कीमत ₹12,778 है, यानी निवेशकों को यहां से करीब 13.47% का फायदा हो सकता है।

किन फैक्टर्स से मिलेगा स्टॉक को सपोर्ट?

मारुति का तिमाही प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है। कंपनी की EBITDA ग्रोथ मजबूत रही और बिक्री के आंकड़े भी सकारात्मक रहे हैं। खुदरा बिक्री में 3.5% की बढ़ोतरी देखने को मिली है, और आगे भी ऐसी ही ग्रोथ की उम्मीद है। खास बात यह है कि मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार (EV) लॉन्च होने जा रही है, जिससे निवेशकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

कंपनी के एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी, बाजार में बढ़ती डिमांड और नए मॉडल्स की सफलता से इसका स्टॉक मजबूती पकड़ रहा है। ब्रोकरेज का मानना है कि मारुति का ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस अब स्थिर हो रहा है, और EV सेगमेंट में एंट्री इसके ग्रोथ को और तेज कर सकती है।

शेयरखान का मानना है कि मारुति का स्टॉक अभी 22.3x P/E मल्टीपल और 15.0x EV/EBITDA मल्टीपल पर ट्रेड कर रहा है, जो इसे लॉन्ग टर्म के लिए आकर्षक निवेश ऑप्शन बनाता है। अगर कंपनी के नए लॉन्च और EV सेगमेंट में पकड़ मजबूत होती है, तो स्टॉक में अच्छा अपसाइड देखने को मिल सकता है।

Advertisement
First Published - February 18, 2025 | 4:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement