facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयार

डेरिवेटिव ट्रेडिंग का समय बढ़ाने को ANMI की सहमति, BBF का रुख अस्पष्ट

Advertisement

उद्योग संगठन के अधिकारी ने कहा कि T+0 निपटान चक्र की तैयारी चल रही है।

Last Updated- February 07, 2024 | 10:11 PM IST
Brokers-दलाल

स्टॉक ब्रोकरों के संगठन एसोसिएशन ऑफ नैशनल एक्सचेंजेस मेंबर्स ऑफ इंडिया (ANMI) ने डेरिवेटिव ट्रेडिंग का समय बढ़ाने के एनएसई के प्रस्ताव से सहमति जताई है। संगठन के बोर्ड ने इंडेक्स डेरिवेटिव के लिए बाजार समय तीन घंटे तक बढ़ाए जाने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है।

शाम 6 से 9 बजे के बीच अलग सत्रों के लिए सहमति बनाए जाने के लिए एएनएमआई से मंजूरी जरूरी है। एनएसई ने शाम के सत्र में इस कारोबार का प्रस्ताव रखा है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने हाल में कहा कि ब्रोकिंग समुदाय बाजार का समय बढ़ाने के मुद्दे पर एकमत नहीं था।

ब्रोकर्स इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स फोरम (आईएसएफ) इस महीने के आखिर में अपनी अगली बोर्ड बैठक में इस संबंध में चर्चा करेगा। ब्रोकर्स आईएसएफ के उत्तम बागड़ी ने कहा, ‘ब्रोकर्स आईएसएफ ने सदस्यों से बाजार के घंटे बढ़ाने के विषय पर अपने व्यक्तिगत सुझाव देने का अनुरोध किया है। सभी सुझाव मिलने के बाद संगठन इस मामले में अपनी सिफारिशें सौंपेगा। एक महीने में यह प्रक्रिया पूरी हो जाने का अनुमान है।’

आईएसएफ में तीन ब्रोकर संगठनों एएनएमआई, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ब्रोकर्स फोरम (BBF) और कमोडिटी पार्टिसिपेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीपीएआई) के सदस्य शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि हालांकि एएनएमआई ने अपनी मंजूरी दे दी है, लेकिन BBF ने अपना रुख साफ नहीं किया है।

एक उद्योग संगठन के अधिकारी ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में कई बदलाव किए गए और अनुपालन की समय-सीमा भी सख्त बनाई गई। हम टी+0 निपटान चक्र की तैयारी कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 7, 2024 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement