facebookmetapixel
Advertisement
Reliance Q1 Results: मुनाफा 22.3 फीसदी घटकर ₹20,946 करोड़ पर, रेवेन्यू में 25% का उछल‘होर्मुज संकट में भी नहीं थमी ट्रेनों की रफ्तार’, बोले PM मोदी: रेलवे के विद्युतीकरण ने देश को बचायामुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर पूर्व जापानी मंत्री के बिगड़े बोल, भारत का करारा जवाब: तथ्यों से कोसों दूर हैं आरोपनिवेश अनुकूलता में गुजरात नंबर वन, लेकिन 60 का आंकड़ा भी नहीं छू सका कोई राज्य; नीति आयोग का खुलासाReliance Retail Q1 Results: नेट प्रॉफिट 14% घटकर ₹2,805 करोड़ पर, लेकिन रेवेन्यू मोर्चे पर मजबूती बरकराररिलायंस का धमाका: क्रूड के बढ़े दामों से O2C बिजनेस का रेवेन्यू 30% उछला, ₹2 लाख करोड़ के पारशरद पवार के अगले कदम पर टिकी महाराष्ट्र की राजनीति, सियासी चुप्पी किसी बड़े राजनीतिक समझौते का संकेतसिर्फ सुरक्षा नहीं, भू-अर्थशास्त्र के नए दौर में भारत को चाहिए स्पष्ट आर्थिक सुरक्षा रणनीतिEditorial: रूसी तेल खरीदने पर भारत को घेरने की तैयारी, अमेरिकी सीनेट में 100% टैरिफ लगाने का प्रस्तावअब डीमैट खातों पर भी मिलेगी SWP और STP की सुविधा, SEBI ने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा

एआईएफ ने कोष उगाही चक्र आगे बढ़ाया

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 5:05 AM IST

पिछले दो वर्षों में शुरू हुए और मार्च के बाद अपनी कोष उगाही प्रक्रिया पूरी करने की कवायद से जूझ रहे कई क्लोज-एंडेड वैकल्पिक निवेश फंडों (एआईएफ) ने कोविड-19 की वजह अपनी कोष जुटाने की कोशिश को आगे बढ़ा दिया है। उदाहरण के लिए, कई निजी इक्विटी-केंद्रित एआईएफ कोष उगाही और पूंजी निवेश के लिए निर्धारित कार्य अवधि के साथ क्लोज-एंडेड फंडों के तौर पर पुनर्गठित हैं। कोष उगाही सामान्य तौर पर किसी फंड के शुरू होने से एक-दो वर्षों के लिए बढ़ाई जाती है। कोष इस्तेमाल में 4 से 5 साल लग सकते हैं और इससे बाहर होने में अन्य 4-5 साल का समय लग सकता है।
खेतान ऐंड कंपनी में पार्टनर डी. सिंह ने कहा, ‘कोरोना महामारी के दौरान ये सभी तीनों चक्र प्रभावित हुए हैं। हालांकि प्रतिबद्घताएं देखी जा रही हैं, लेकिन हम अचानक लॉकडाउन और निवेशक धारणों में कमजोरी की वजह से फंडों द्वारा अपने कोष उगाही चक्र में विस्तार करते देख रहे हैं।’
मौजूदा समय में बाजार नियामक सेबी के पास करीब 700 एआईएफ फंड पंजीकृत हैं। ऐसे करीब 10-15 प्रतिशत फंडों की कोष उगाही गतिविधियां महामारी की वजह से प्रभावित होने का अनुमान है।
एक एआईएफ फंड प्रबंधक ने कहा, ‘हमारा दूसरा फंड पिछले साल शुरू हुआ था और इसके तहत 600 करोड़ रुपये की रकम जुटाने का लक्ष्य रखा गया था। हमने करीब 700 करोड़ रुपये जुटाए, लेकिन कोष उगाही पिछले कुछ महीनों में प्रभावित हुई है, क्योंकि कार्यालय बंद रहने से निवेशक पैसा लगाने में सक्षम नहीं हो पाए हैं और सभी कार्य ऑनलाइन के जरिये संभालना मुश्किल हो गया है।’
सिंह ने कहा कि इस समय अपनी कोष उगाही के लिए तैयार माने जा रहे परिसंपत्ति प्रबंधकों ने अब अपनी योजनाएं इस साल के अंत तक बढ़ा दी हैं।

Advertisement
First Published - July 9, 2020 | 12:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement