facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Adani ग्रुप का मार्केट कैप 1.04 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, शेयरों ने भरा फर्राटा

Advertisement

अदाणी समूह के शेयरों में 1.7 फीसदी से लेकर 20 फीसदी तक का इजाफा हुआ। अदाणी पावर 19.8 फीसदी चढ़ा।

Last Updated- January 14, 2025 | 10:01 PM IST
Gautam Adani

अदाणी समूह की कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्युशंस की तरफ से कारोबार के बारे में सकारात्मक जानकारी दिए जाने और शेयर बाजार में रिकवरी के बीच समूह के शेयरों में मंगलवार को बढ़ोतरी दर्ज हुई। अदाणी समूह के शेयरों में 1.7 फीसदी से लेकर 20 फीसदी तक का इजाफा हुआ। अदाणी पावर 19.8 फीसदी चढ़ा, अदाणी ग्रीन एनर्जी में 13.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई जबकि अदाणी ग्रीन एनर्जी सॉल्युशंस में 12.1 फीसदी का इजाफा हुआ।

सोमवार को कारोबार बंद होने के बाद एक्सचेंजों को अदाणी एनर्जी सॉल्युशंस ने बताया कि उसका पारेषण नेटवर्क दिसंबर तिमाही में बढ़कर 26,485 सर्किट किलोमीटर हो गया जो पिछले साल की इसी अवधि में 20,422 सर्किट किलोमीटर था। उसकी बिजली पारेषण क्षमता 84,286 एमवीए हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 54,661 एमवीए थी।

कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण 1.04 लाख करोड़ रुपये बढ़ा। अदाणी समूह की कंपनियां अपने सर्वोच्च स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रही हैं। एक ओर जहां अदाणी ग्रीन एनर्जी अपने सर्वकालिक स्तर से 82 फीसदी नीचे कारोबार कर रही है।

Advertisement
First Published - January 14, 2025 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement