facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Market Cap: सेंसेक्स की 8 बड़ी कंपनियों को 3.09 लाख करोड़ रुपये का झटका, TCS को सबसे ज्यादा नुकसान

Advertisement

Share Market: बीते हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 2,112.96 अंक (2.80%) गिरा, जबकि एनएसई निफ्टी 671.2 अंक (2.94%) लुढ़क गया।

Last Updated- March 02, 2025 | 12:01 PM IST
Top stocks 2025
Representative Image

Market Cap: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट के चलते सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 8 बड़ी कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में कुल 3.09 लाख करोड़ रुपये की कमी आई। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

बीते हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 2,112.96 अंक (2.80%) गिरा, जबकि एनएसई निफ्टी 671.2 अंक (2.94%) लुढ़क गया। सिर्फ फरवरी में अब तक निफ्टी 1,383.7 अंक (5.88%) और सेंसेक्स 4,302.47 अंक (5.55%) गिर चुका है।

TCS फिसलकर तीसरे स्थान पर

सप्ताह के दौरान TCS का बाजार मूल्यांकन 1.09 लाख करोड़ रुपये घटकर 12.60 लाख करोड़ रुपये रह गया, जिससे यह शीर्ष 10 कंपनियों की लिस्ट में दूसरे से तीसरे स्थान पर फिसल गया। अब एचडीएफसी बैंक दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

किन कंपनियों को कितना नुकसान हुआ?

  • इन्फोसिस: 52,697.93 करोड़ रुपये घटकर 7.01 लाख करोड़ रुपये
  • भारती एयरटेल: 39,230.1 करोड़ रुपये घटकर 8.94 लाख करोड़ रुपये
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज: 38,025.97 करोड़ रुपये घटकर 16.23 लाख करोड़ रुपये
  • एसबीआई: 29,718.99 करोड़ रुपये घटकर 6.14 लाख करोड़ रुपये
  • आईसीआईसीआई बैंक: 20,775.78 करोड़ रुपये घटकर 8.49 लाख करोड़ रुपये
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर: 11,700.97 करोड़ रुपये घटकर 5.14 लाख करोड़ रुपये
  • आईटीसी: 7,882.86 करोड़ रुपये घटकर 4.93 लाख करोड़ रुपये

इन कंपनियों को हुआ फायदा

इस गिरावट के बीच एचडीएफसी बैंक को 30,258.49 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस को 9,050.24 करोड़ रुपये का फायदा हुआ।

टॉप 10 कंपनियों की नई रैंकिंग

  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
  2. एचडीएफसी बैंक
  3. TCS
  4. भारती एयरटेल
  5. आईसीआईसीआई बैंक
  6. इन्फोसिस
  7. एसबीआई
  8. बजाज फाइनेंस
  9. हिंदुस्तान यूनिलीवर
  10. आईटीसी

नोट- शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Advertisement
First Published - March 2, 2025 | 12:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement