facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

3 Railway Stocks समेत आज ये 13 कंपनियां रहेंगी फोकस में, रिजल्ट और डील्स से बाजार में हलचल की संभावना

Advertisement

Stocks to Watch today: आज HCL Tech, Tata Tech समेत कई कंपनियों के Q1 रिज़ल्ट आएंगे; निवेशकों की नज़र US-India महंगाई और चीन के GDP आंकड़ों पर भी

Last Updated- July 14, 2025 | 8:25 AM IST
Stock Market Today

Stocks to Watch Today, 14 July: भारतीय शेयर बाजार में आज यानी सोमवार को हल्की गिरावट के साथ सुस्त शुरुआत की उम्मीद है। पिछले हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ था। इसकी वजह घरेलू स्तर पर Jane Street केस और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार शुल्क से जुड़ी अनिश्चितता रही। सुबह 7:13 बजे GIFT Nifty फ्यूचर्स 19 अंक गिरकर 25,172 पर ट्रेड कर रहा था, जो फ्लैट शुरुआत का संकेत देता है। अमेरिकी शेयर बाजार में भी तेजी की रफ्तार थम गई। शुक्रवार को S&P 500 करीब 0.33% गिरकर 6,259.75 पर बंद हुआ, जबकि Nasdaq 0.22% गिरकर 20,585.53 पर रहा। एशिया में भी मिला-जुला रुख देखने को मिला। जापान का Nikkei 209 अंकों की गिरावट के साथ 39,359.70 पर था, जबकि दक्षिण कोरिया का Kospi 0.53% ऊपर था। हांगकांग का Hang Seng इंडेक्स भी 0.16% की बढ़त में रहा।

TCS के नतीजों के बाद नज़र अब HCL Tech, Tata Tech पर

TCS के Q1FY26 नतीजे बाजार को कुछ खास पसंद नहीं आए। अब निवेशकों की नजर आज आने वाले HCL Tech और Tata Tech के तिमाही नतीजों पर है। इनके अलावा Benares Hotels, Den Networks, Ola Electric Mobility, Tejas Networks और Sambhav Steel Tubes के रिज़ल्ट्स भी आज जारी होंगे।

आज किन शेयरों पर रहेगी नज़र:

1. Glenmark Pharma: US FDA ने कंपनी के इंदौर प्लांट को लेकर चेतावनी पत्र जारी किया है। हालांकि कंपनी का कहना है कि इससे मौजूदा सप्लाई या रेवेन्यू पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

2. Avenue Supermarts (D-Mart): कंपनी ने Q1FY26 में ₹15,932 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल ₹13,712 करोड़ था। मुनाफा ₹830 करोड़ रहा, जबकि मार्जिन थोड़ा गिरकर 8.2% हो गया।

3. RVNL: कंपनी को साउथ सेंट्रल रेलवे से ₹213.22 करोड़ का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसमें Duvvada–Rajahmundry और Samalkot–Kakinada सेक्शन में विद्युत व्यवस्था को अपग्रेड किया जाएगा।

4. Zydus Lifesciences: अमेरिकी सब्सिडियरी ने California में दो बायोलॉजिक्स मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी खरीदने का समझौता किया है।

5. Orient Green Power: कंपनी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से 2015–16 के लिए ₹4.35 करोड़ टैक्स की डिमांड मिली है, जिसमें ₹2.62 करोड़ ब्याज शामिल है।

6. Titagarh Rail Systems: कंपनी को पश्चिम बंगाल सरकार से 99 साल की लीज़ पर 40 एकड़ ज़मीन मिली है, जिस पर मेट्रो कोच और वंदे भारत ट्रेन के लिए नया प्रोडक्शन सेटअप बनाया जाएगा।

7. Hindustan Copper: कंपनी ने कहा है कि US द्वारा घोषित 50% कॉपर टैरिफ का उस पर कोई असर नहीं होगा क्योंकि वह अपना कॉन्संट्रेट मुख्य रूप से भारत में ही बेचती है।

8. BEML: कंपनी का बोर्ड 21 जुलाई को शेयर स्प्लिट के प्रस्ताव पर विचार करेगा। यह कंपनी के इतिहास में पहला स्टॉक स्प्लिट होगा।

9. VIP Industries: प्रमोटर ग्रुप ने कंपनी में अपनी 32% हिस्सेदारी बेचने का समझौता किया है। इससे 26% के ओपन ऑफर की संभावना बन रही है।

10. Sula Vineyards: कंपनी का Q1FY26 रेवेन्यू 7.9% घटकर ₹118.3 करोड़ रहा। हालांकि वाइन टूरिज़्म से 21.8% की बढ़त हुई है।

11. Adani Green: प्रमोटर ग्रुप की कंपनी Ardour Investment ने अपने शेयर वारंट को कन्वर्ट कर कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाई है। यह वारंट ₹1,480.75 प्रति शेयर के भाव पर दिए गए थे।

12. RITES Ltd: कंपनी को कर्नाटक सरकार से ₹46.82 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसमें राज्य भर में सरकारी कॉलेजों के निर्माण और मरम्मत का काम किया जाएगा।

13. NCC Ltd: कंपनी को मुंबई मेट्रो के एक बड़े प्रोजेक्ट में ₹2,269 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसमें मेट्रो ट्रेनों के लिए रोलिंग स्टॉक, सिग्नलिंग सिस्टम, टेलीकॉम और टेस्टिंग की ज़िम्मेदारी शामिल है।

Advertisement
First Published - July 14, 2025 | 8:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement