Dividend Stocks
अगले हफ्ते यानी 26 मई 2025 से 30 मई 2025 तक शेयर बाजार में कुछ कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे। इनमें इंफोसिस, ITC, लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी, एंजेल वन समेत कुल 21 कंपनियां हैं जिन्होंने अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड देने का ऐलान किया है।
इन कंपनियों में आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज, ब्लैक रोज इंडस्ट्रीज, पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज, मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन, एलएंडटी फाइनेंस, ट्राइडेंट, कोलगेट पामोलिव (इंडिया), केनमेटल इंडिया, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, बजाज फाइनेंस, कैप्लिन पॉइंट लैबोरेटरीज, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा, मेघना इन्फ्रा कंस्ट्रक्चर, पोन्नी शुगर (एरोड), यूएनओ मिंडा और विम्टा लैब्स भी शामिल हैं।
ALSO READ: अमेरिका में बिकने वाले iPhones पर लगेगा 25% टैरिफ, ट्रम्प की चेतावनी
बीएसई के अनुसार, इन कंपनियों के शेयर अगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड डेट पर ट्रेड करेंगे। एक्स-डिविडेंड डेट का मतलब है कि इस दिन से अगर आप शेयर खरीदते हैं तो आपको डिविडेंड का हक नहीं मिलेगा। डिविडेंड पाने के लिए आपको रिकॉर्ड डेट से पहले कंपनी के शेयर होल्ड करने होंगे। कंपनियां रिकॉर्ड डेट पर तय करती हैं कि कौन से शेयरहोल्डर्स डिविडेंड के हकदार हैं।
बजाज फाइनेंस ने अपने शेयरहोल्डर्स को सबसे ज्यादा डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी 44 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड देगी। बजाज फाइनेंस ने 30 मई 2025 को रिकॉर्ड डेट भी तय की है। इसके बाद ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा ने 42 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है और उनकी रिकॉर्ड डेट भी 30 मई है।
इंफोसिस भी अपने शेयरहोल्डर्स को 22 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड देगी। इंफोसिस ने भी 30 मई को रिकॉर्ड डेट तय की है।
Company | Ex-date | Purpose | Record date |
Archean Chemical Industries | May 26,2025 | Final Dividend – ₹ 3 | May 26,2025 |
Black Rose Industries | May 26,2025 | Dividend – ₹ 0.50 | May 26,2025 |
Lloyds Metals and Energy | May 26,2025 | Final Dividend – ₹ 1 | May 26,2025 |
Pearl Global Industries | May 26,2025 | Interim Dividend – ₹ 6.50 | May 26,2025 |
Man Infraconstruction | May 27,2025 | Interim Dividend – ₹ 0.45 | May 27,2025 |
L&T Finance | May 27,2025 | Final Dividend – ₹ 2.75 | May 27,2025 |
Trident | May 27,2025 | Interim Dividend – ₹ 0.50 | May 27,2025 |
Colgate Palmolive (India) | May 28,2025 | Interim Dividend – ₹ 27 | May 28,2025 |
ITC | May 28,2025 | Final Dividend – ₹ 7.85 | May 28,2025 |
Kennametal India | May 28,2025 | Interim Dividend – ₹ 40 | May 28,2025 |
Tata Consumer Products | May 29,2025 | Dividend – ₹ 8.25 | May 29,2025 |
Angel One | May 30,2025 | Final Dividend – ₹ 26 | May 30,2025 |
Bajaj Finance | May 30,2025 | Final Dividend – ₹ 44 | May 30,2025 |
Caplin Point Laboratories | May 30,2025 | Interim Dividend – ₹ 3 | May 30,2025 |
GlaxoSmithKline Pharmaceuticals | May 30,2025 | Final Dividend – ₹ 42 | May 30,2025 |
Infosys | May 30,2025 | Final Dividend – ₹ 22 | May 30,2025 |
Meghna Infracon Infrastructure | May 30,2025 | Interim Dividend – ₹ 0.10 | May 30,2025 |
Ponni Sugars (Erode) | May 30,2025 | Final Dividend – ₹ 3 | May 30,2025 |
UNO Minda | May 30,2025 | Final Dividend – ₹ 1.50 | May 30,2025 |
Vimta Labs | May 30,2025 | Dividend – ₹ 2 | May 30,2025 |