facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौका

दिल्ली वर्चुअल स्कूल में छात्रों को जेईई-नीट की मिलेगी फ्री कोचिंग

Advertisement
Last Updated- April 02, 2023 | 3:57 PM IST
NEET UG Paper Leak

दिल्ली सरकार नये शैक्षणिक सत्र 2023—24 में दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल ( डीएमवीएस) के छात्रों को जेईई—नीट की विशेषज्ञों से फ्री कोचिंग दिलवाएगी। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए डीएमवीएस के एक्शन प्लान की समीक्षा की।

डीएमवीएस में छात्रों को कोडिंग, डिजिटल मीडिया एंड डिजाईन, फाइनेंस एंड एकाउंटिंग जैसे इन-डिमांड जॉब ओरिएंटेड कोर्सेज के साथ छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स द्वारा डिजाइन किए गए शार्ट टर्म और एडवांस कोर्सेज भी पेश किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि पिछले साल डीएमवीएस की शुरुआत की थी।

इसकी जरुरत को समझते हुए आज इसमें दिल्ली सहित 13 राज्यों के विद्यार्थी पढ़ रहे हैं और इस साल हमारा फोकस इसे देश के और राज्यों तक पहुंचाना है।

समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री ने वर्तमान सत्र के साथ-साथ दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल के लिए अगले 5 साल का लॉन्ग टर्म एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए। साथ ही इस साल से डीएमवीएस में छात्रों को एक्सपर्ट्स द्वारा जेईई और नीट जैसी कॉम्पीटीटीव परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग भी दी जाएगी।

नए सत्र में डीएमवीएस को और समृद्ध बनाते हुए टीम एजुकेशन ने इसमें इन-डिमांड जॉब ओरिएंटेड कोर्सेज जैसे कोडिंग, डिजिटल मीडिया एंड डिजाईन, फाइनेंस एंड एकाउंटिंग जैसे कोर्स भी शामिल किए है जो छात्रों को उनके आकांक्षी करियर को लेकर कौशल और स्पष्टता प्रदान करेंगे। साथ ही इस सत्र से वर्चुअल स्कूल में छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स द्वारा डिजाइन किए गए शोर्ट टर्म और एडवांस कोर्सेज भी पेश किए जाएंगे।

डीएमवीएस क्या है?

दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (DMVS), एक फुलटाइम नियमित ऑनलाइन स्कूल है जो पर्सनलाइज्ड टीचिंग-लर्निंग और अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग के माध्यम से दूरस्थ रूप से छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन देता है। दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल अपनी तरह का पहला ऑनलाइन स्कूल है जिसमें फ्लेक्सिबल डिजिटल इंटरैक्शन के माध्यम से एक स्कूल की सभी खूबियां है। डीएमवीएस के लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म पर, छात्र और शिक्षक लाइव क्लासेस, छोटे ग्रुप्स में ट्यूटोरियल और एकैडमिक व इंडिविजुअल सपोर्ट के लिए वन-टू-वन मेंटरिंग जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Advertisement
First Published - April 2, 2023 | 3:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement