facebookmetapixel
Advertisement
यूपी डिफेंस कॉरिडोर में 2,600 करोड़ से ज्यादा का निवेश, अदाणी और बीईएल बढ़ाएंगी उत्पादनTata Motors Q1FY27 Results: मुनाफा 83% बढ़कर ₹2,556 करोड़; वाहनों की बिक्री 26% बढ़ीत्योहारी सीजन में अस्थायी नौकरियों की बाढ़, 15-20% तक भर्ती बढ़ने का अनुमानचीनी की मिठास के साथ गुड़ में भी चढ़ा महंगाई का रंग, 60 रुपये किलो के पार पहुंचा भावशेयर बाजार के क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेराफेरी नहीं मिली : सेबी चेयरमैनEmbassy REIT को Nifty 500 और Nifty Midcap 150 में जगह, 30 सितंबर से होगा शामिलDebt Mutual Fund: ₹1.88 लाख करोड़ जुटाकर जुलाई में की जोरदार वापसी, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?

CUET-UG के लिए एप्लीकेशन विंडो फिर से खुली

Advertisement
Last Updated- April 09, 2023 | 11:17 AM IST
exam

विद्यार्थियों के आग्रह के बाद साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (सीयूईटी-यूजी) के वास्ते आवेदन की खिड़की तीन दिन के लिए फिर से खोली गई है।

इसके साथ ही यह भी साफ कर दिया गया है कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से पाठ्यपुस्तकों को युक्तिसंगत बनाने के लिए उनमें किए गए बदलावों के बावजूद परीक्षा से संबंधित पाठ्यक्रम में परिवर्तन नहीं होगा।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रमुख जगदीश कुमार ने कहा, “कई विद्यार्थियों के अनुरोध के बाद हमने रविवार, सोमवार और मंगलवार को सीयूईटी-यूजी के लिए आवेदन पोर्टल को फिर से खोलने का फैसला किया है। यह पोर्टल मंगलवार (11 अप्रैल 2023) को रात 11.59 बजे बंद हो जाएगा।”

सीयूईटी-यूजी के लिए तकरीबन 14 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, जो पिछले साल से 41 प्रतिशत अधिक है। एनसीईआरटी की पुस्तकों को युक्तिसंगत बनाए जाने के बाद स्नातक प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी इस बात को लेकर भ्रमित थे कि क्या परीक्षा के लिए भी पाठ्यक्रम में बदलाव होगा।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “अधिसूचित पाठ्यक्रम वही रहेगा, क्योंकि परीक्षा किसी विशेष बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए नहीं है। सभी बोर्ड ने सामग्री को युक्तिसंगत नहीं बनाया है।”

मालूम हो कि सीयूईटी-यूजी परीक्षा आवेदन की संख्या के लिहाज से देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा स्नातक (नीट-यूजी) भारत में सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इसमें हर साल औसतन 18 लाख अभ्यर्थी बैठते हैं। पहले, सीयूईटी-यूजी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च थी। वहीं, परीक्षा 21 से 31 मई तक आयोजित की जानी है।

Advertisement
First Published - April 9, 2023 | 11:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement