facebookmetapixel
Advertisement
मिरे असेट म्युचुअल फंड ने बदले 6 स्कीमों के नाम, 26 अगस्त से होंगे लागूPost Office की इस स्कीम में 115 महीने में डबल होगी रकम, ₹1,000 से कर सकते हैं निवेशस्मॉल कैप फंड्स 6 महीने में 165% उछला निवेश, क्यों लगातार पैसा झोंक रहे हैं निवेशक?टाटा गोल्ड ईटीएफ में बड़े निवेशकों के लिए फिर शुरू हुआ सब्सक्रिप्शन, 1 साल में दिया 57% रिटर्न24 अगस्त से खुलेगा ₹582 करोड़ का ये IPO, 40 साल पुरानी कंपनी पर जताएं भरोसा? जानें एक्सपर्ट की रायDelhi Master Plan 2047: रात में भी नहीं थमेगी दिल्ली की रफ्तार! जानिए क्या है ‘24-Hour City’ का पूरा प्लानजन-धन खाता है तो मिलेंगे ये खास फायदे: ₹1.30 लाख का बीमा और ₹10,000 का ओवरड्राफ्ट, तुरंत चेक करेंHDFC Bank के शेयर में फिर तेजी! $1.75 अरब जुटाने के बाद 1% उछला स्टॉकछोटे शहरों से शेयर बाजार में बढ़ी Gen Z की एंट्री, 76% युवा म्युचुअल फंड निवेशकों को SIP पसंदभारत के दूर-दराज गांवों में इंटरनेट की क्रांति लाएंगे एलन मस्क, स्टारलिंक की सेवाओं पर बड़ी उम्मीदें

JEE-Main results: 20 प्रतिभागियों ने ‘परफेक्ट 100’ हासिल किए

Advertisement

100 एनटीए अंक हासिल करने वाले सभी प्रतिभागी पुरुष हैं

Last Updated- February 07, 2023 | 4:40 PM IST
CUET-UG 2023 exam

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा मंगलवार को घोषित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE-Main के जनवरी संस्करण के नतीजों में 20 प्रतिभागियों ने ‘परफेक्ट 100’ हासिल किए हैं। इसमें बताया गया कि 100 एनटीए अंक हासिल करने वाले सभी प्रतिभागी पुरुष हैं। इनमें General कैटेगरी से 14, OBC से चार और General-EWS और SC कैटेगरी से एक-एक प्रतिभागी शामिल हैं।

मोहम्मद साहिल अख्तर जहां 99.9848042 एनटीए स्कोर के साथ पीडब्ल्यूडी श्रेणी में टॉपर हैं, वहीं एससी श्रेणी में देशांक प्रताप सिंह 100 एनटीए स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि ST कैटेगरी में 99.99041 एनटीए स्कोर के साथ धीरावथ थानुज शीर्ष पर हैं। परीक्षा में 100 एनटीए स्कोर हासिल करने वाले उम्मीदवारों में अभिनीत मजेटी, अमोघ जालान, अपूर्व समोता, आशिक स्टेनी, बिक्किना अभिनव चौधरी, देशांक प्रताप सिंह, ध्रुव संजय जैन, ज्ञानेश हेमेंद्र शिंदे, दुग्गीनेनी वेंकट युगेश, गुलशन कुमार, गुथिकोंडा अभिराम, कौशल विजयवर्गीय, कृष गुप्ता, मयंक सोन, एन के विश्वजीत, निपुन गोयल, ऋषि कालरा, सोहम दास, सुथार हर्षुल संजय भाई और वविलाला चिदविलास रेड्डी शामिल हैं।

एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “50 प्रतिभागियों के एनटीए स्कोर को रोक दिया गया है, क्योंकि वे जांच के दायरे में हैं। इन कैंडीडेट्स के मामलों को अलग से एक समिति के समक्ष रखा जा रहा है। समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के बाद उनके एनटीए स्कोर घोषित किए जाएंगे।” एनटीए स्कोर प्राप्त अंकों के प्रतिशत के समान नहीं है, बल्कि सामान्यीकृत अंक है।

अधिकारी ने बताया, “एनटीए स्कोर बहु-सत्रीय प्रश्नपत्रों में सामान्यीकृत स्कोर हैं और उन सभी के सापेक्ष प्रदर्शन पर आधारित हैं, जो एक सत्र में परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। प्राप्त अंकों को परीक्षार्थियों के प्रत्येक सत्र के लिए 100 से 0 तक के पैमाने में परिवर्तित किया जाता है।”

महत्वपूर्ण परीक्षा के जनवरी संस्करण में रिकॉर्ड 95.80 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई थी, जिसमें 8.23 लाख से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए थे। परीक्षा 13 भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी।

भारत के बाहर 17 शहरों मनामा, दोहा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, कुवैत सिटी, कुआलालंपुर, लागोस और अबुजा, कोलंबो, जकार्ता, मास्को, पोर्ट लुइस, बैंकॉक, वाशिंगटन डीसी में भी परीक्षा आयोजित की गई थी।

परीक्षा का दूसरा संस्करण अप्रैल में आयोजित होगा। जेईई (मेन) – 2023 परीक्षा के दोनों सत्रों के बाद, उम्मीदवारों की रैंक पहले से बनी नीति के अनुसार दो एनटीए स्कोर में से सर्वश्रेष्ठ को ध्यान में रखते हुए जारी की जाएगी।

Advertisement
First Published - February 7, 2023 | 4:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement