facebookmetapixel
Advertisement
80वां स्वतंत्रता दिवस: राजघाट पर बापू को नमन के बाद लाल किला पहुंचे PM मोदी, पहली बार वंदे मातरम गाया गयाअमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ी

अभिनेता-फिल्मकार मनोज कुमार का निधन, भारतीय सिनेमा ने खोया ‘भारत कुमार’

Advertisement

देशभक्ति की भावना को जीवंत करने वाले मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन

Last Updated- April 04, 2025 | 10:31 PM IST
Manoj Kumar death

‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ जैसी फिल्मों में उदीयमान ‘भारत’ के आक्रोश और आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने वाले अभिनेता-फिल्मकार मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। देशभक्ति पर आधारित कई फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए ‘भारत कुमार’ के रूप में लोकप्रिय अभिनेता कुछ समय से बीमार थे। कुमार का उम्र संबंधी समस्याओं के कारण कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया।

फिल्म निर्माता के बेटे कुणाल ने कहा, ‘अब उन्हें दर्द से मुक्ति मिल गई है।’ कुणाल ने बताया कि उनके पिता कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और पिछले कुछ वर्षों से शय्याग्रस्त थे। अभिनेता का अंतिम संस्कार शनिवार को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में होगा। उनके परिवार में दो बेटे और पत्नी शशि हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘उन्होंने जिन राष्ट्रीय नायकों, किसानों और सैनिकों के चरित्रों को जीवंत किया, वे हमारी सामूहिक स्मृति में अंकित रहेंगे। उनकी फिल्में राष्ट्रीय गौरव की भावना जगाती रहेंगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगी।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह महान अभिनेता और फिल्म निर्माता के निधन से बहुत दुखी हैं। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘दिग्गज अभिनेता एवं फिल्म निर्माता मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुखी हूं। वह भारतीय सिनेमा के आदर्श थे जिन्हें देशभक्ति की उनकी भावना के लिए विशेष रूप से याद किया जाता था और यह उनकी फिल्मों में भी झलकता था।’

 

Advertisement
First Published - April 4, 2025 | 10:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement