facebookmetapixel
चमड़ा उद्योग को मिलेगी उड़ान: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से निर्यातकों में उत्साह, निवेश बढ़ने की संभावनाBS Poll: रीपो रेट और नीति रुख में बदलाव की संभावना कम, अर्थशास्त्रियों ने जताया यथास्थिति का अनुमानतकरार से करार तक सफर: भारत-अमेरिका ट्रेड डील ने कैसे लिया आकारमेडिकल निर्यात को मिलेगी ‘खुराक’: अमेरिका के टैरिफ कटौती से भारतीय उपकरणों की बढ़ेगी मांगभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से खत्म हुई आर्थिक अनिश्चितता, श्रम-बहुल उद्योगों और विनिर्माण को मिलेगा नया अवसरटेक्सटाइल सेक्टर को बूम: टैरिफ कम होने से अमेरिकी बाजार में मिलेगी बढ़त, निर्यात में आएगा उछालIndia-US trade deal: उद्योग को रूस से तेल आयात घटाने पर संकेत का इंतजाररत्न-आभूषणों की लौटेगी चमक: अमेरिकी टैरिफ घटने से सुस्ती के बाद निर्यात में उछाल की उम्मीदIndia-US trade deal: निर्यात बढ़ने और स्थिरता की आस, सरकार के अनुमान से ज्यादा तेज बढ़ सकती है अर्थव्यवस्थाभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से वाहन कलपुर्जा निर्माताओं की चमकेगी किस्मत, निर्यात को मिलेगी धार

Weather Update: ठंडी हवाओं से बनी रहेगी ठिठुरन, IMD ने मौसम को लेकर जताया ये अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन में हल्के बादल छाए रहने और 10-15 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।

Last Updated- January 02, 2025 | 10:20 AM IST
Cold
प्रतीकात्मक तस्वीर

Today’s Weather Update: दिल्ली में नए साल की शुरुआत शीतलहर से साथ हुई लेकिन आज तापमान में थोड़ी वृद्धि होने की उम्मीद है। हालांकि, ठंड से कोई खास राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, ठंडी हवाएं आज भी चलती रहेंगी और मध्यम से घना कोहरा कड़ाके की ठंड बनाए रखेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन में हल्के बादल छाए रहने और 10-15 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। आज दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें वहां रहने वाले लोगों को दृश्यता कम होने की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 

3 और 4 जनवरी को ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिसमें अधिकतम तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हालांकि, यह राहत भी एक दो दिनों के लिए ही हो सकता है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाला एक पश्चिमी विक्षोभ 6 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश ला  सकता है। दिसंबर के अंत में हुई मूसलाधार बारिश के चलते ही मौजूदा ठंड का दौर जारी है। 

उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप

इस बीच, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश भी ठंड के मौसम से जूझ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अयोध्या और मेरठ में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लखनऊ में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में, जयपुर में सुबह का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीकानेर और चूरू में क्रमशः 7 डिग्री सेल्सियस और 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके चलते इन प्रदेशों में भी लोगों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

हिमाचल प्रदेश में, मध्यम और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 2 जनवरी से ताजा बर्फबारी और बारिश की संभावना है, जबकि 5 और 6 जनवरी को भारी वर्षा की उम्मीद है। जम्मू और कश्मीर के कई जिलों में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है।

प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को आने वाले दिनों में सर्दी के मौसम के तेज होने के कारण सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

First Published - January 2, 2025 | 8:25 AM IST

संबंधित पोस्ट