facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स के भविष्य को लेकर सदस्य देशों में अलग-अलग राय, भारत का जोर समावेशी विकास पर तो चीन का तकनीक परRBI के निर्देश के बाद टाटा संस ला सकती है भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, तैयारी शुरू‘तकनीक और दुर्लभ खनिजों को हथियार बनाना तरक्की के लिए बन सकता है बाधा’, बिक्स में PM ने जताई चिंतास्थानीय मुद्रा में व्यापार का 16 साल पुराना सपना अब भी अधूरा, नई दिल्ली घोषणा पत्र में नहीं मिली जगहएयरटेल और जियो ने VI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा: नियम तोड़कर ग्राहक छीन रही है कंपनीHDFC बैंक के MD व CEO पद के लिए आंतरिक व बाहरी उम्मीदवार में सीधी टक्कर, RBI को भेजे गए दो नामक्लोजिंग ऑक्शन सेशन पर कारोबारियों ने सुझाव देना शुरू किया, VWAP और ट्रेडिंग टाइम पर अलग राय मिलीभारत-ईयू FTA से भारतीय कार कंपनियों के सामने सुनहरा मौका; मारुति, टाटा व महिंद्रा के लिए खुलेंगे दरवाजेEditorial: नई दिल्ली घोषणापत्र भारत की बड़ी कूटनीति कामयाबी, चीन से रिश्तों में भी नई उम्मीदGST सपाट, फिर भी GDP ग्रोथ 7.8%? भारत के आर्थिक आंकड़ों पर क्यों उठे सवाल

UIDAI ने जारी की Aadhaar Card होल्डर्स के लिए चेतावनी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:56 PM IST

आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसका उपयोग छोटे से लेकर बड़े कामों मे होता है। चाहे बैंक से जुड़े काम हो या फिर और कोई सरकारी काम हो, आधार कार्ड देना ही पड़ता है। आधार कार्ड केवल बड़ों के लिए ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए भी बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट है। 

 
Aadhaar Card की बढ़ती जरूरतों के साथ ही इससे जुड़े फ्रॉड या धोखाधड़ी के मामले भी सामने आते रहते हैं। फ्रॉड से बचने के लिए आधार कार्ड जारी करने वाली सरकारी एजेंसी UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है।

 
जानिए धोखाधड़ी से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें: 

 

1.    सार्वजनिक कंप्यूटर से ई-आधार कार्ड डाउनलोड न करें?

 
UIDAI ने Aadhaar Card होल्डर्स को कहा है कि यदि आप ई-आधार (E-Aadhaar) डाउनलोड करने के लिए इंटरनेट कैफे, कियोस्क या किसी अन्य सार्वजनिक कंप्यूटर का इस्तेमाल किया है तो अपनी फाइल को उस कंप्यूटर में न छोड़े और काम पूरा होते ही तुरंत डिलीट करें। साथ ही रिसाइकिल बिन से भी अपने ई-आधार की फाइल डिलीट कर दें। बेहतर तो यह होगो कि आप आधार कार्ड सार्वजनिक कंप्यूटर से डाउनलोड न करें।

 

2.    क्या 12 अंकों के आधार नंबर से हैक हो सकता है बैंक खाता?

 
लोगों के मन में अकसर यह सवाल रहता है कि कहीं 12 अंकों के आधार नंबर के जरिए से उनका बैंक खाता हैक न हो जाए। UIDAI ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि अगर किसी व्यक्ति को आपके आधार का 12 अंकों वाला नंबर मिल जाता है तो भी वह आपका बैंक अकाउंट हैक नहीं कर सकता। पर फिर भी आप अपने आधार कार्ड और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए मास्क्ड आधार (Masked Aadhaar) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि मास्क्ड आधार में 12 अंकों वाले आधार नंबर के शुरुआती आठ नम्बर छिप जाते हैं और सिर्फ आखिरी के 4 अंक ही दिखाई देते हैं।

Advertisement
First Published - September 26, 2022 | 10:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement