facebookmetapixel
Advertisement
Debit Card PIN भूल गए या बदलना है? ATM और मोबाइल से ऐसे तुरंत सेट करें नया PIN, जानें आसान तरीकाATM से कैश निकालने से पहले जान लें ये लिमिट, वरना हो सकती है परेशानीअब ₹10 और ₹20 के आएंगे पॉलीमर नोट, सरकार ने दोनों के 1-1 अरब नए नोट खरीदने की दी मंजूरीAI बदलेगा IT कंपनियों की कमाई का गणित, कर्मचारियों के साथ अब टोकन का भी होगा हिसाबDisinvestment Strategy: 1991 से अब तक कितना बदला सरकार का खेल? LIC OFS से समझिए विनिवेश की पूरी कहानीजुलाई में इ​क्विटी फंड्स में निवेश 15% घटा, लार्ज कैप से निवेशकों ने निकाले ₹1,321 करोड़; SIP पर भरोसा बरकरारShiprocket IPO: 12 अगस्त से खुलेगा ₹1,617 करोड़ का IPO, ₹124 पर हो सकती है लिस्टिंग; जानें पूरी डिटेलEPFO ने UAN और मनी ट्रांजैक्शन के फर्जी लिंक से किया अलर्ट, ध्यान रखें ये 5 अहम बातेंHDFC Bank Share Price: ₹1,020 से ₹726 पर आया शेयर, 2 साल के निचले स्तर पर पहुंचा स्टॉकआज से खुला Milky Mist IPO, ग्रे मार्केट से पॉजिटिव संकेत! क्या करें निवेशक?

DA के साथ ही बढ़ा केंद्रीय कर्मचारियों का TA , जानें क्या है कैलकुलेशन?

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:36 PM IST

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार दिवाली के पहले एक और तोहफा लेकर आई है। हाल ही में केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाया था, जिससे कर्मचारियों के ट्रैवल अलाउंस (TA) में भी इजाफा हुआ है।

टीए यानी ट्रैवल अलाउंस में बढ़त दो तरह से हुई है। सबसे पहले तो, सरकार के डीए बढ़ाने के साथ ही उनका कुल ट्रैवल अलाउंस वैसे ही बढ़ गया है।  वहीं, केंद्रीय कर्मचारियों को अब यात्रा करने के लिए राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस के अलावा Tejas ट्रेन में भी सफर करने का मौका मिलेगा। 
 
यानी की उनके ट्रैवलिंग ग्रेड को बढ़ा दिया गया है। बता दें, सरकारी कर्मचारियों को उनकी यात्रा पर होने वलाे खर्चे के लिए ट्रैवल अलाउंस दिया जाता है। 
ये वेतन का हिस्सा होता है और डीए बढ़ने के साथ ही इसमें भी रिविजन किया जाता है। DA में बढ़ोतरी का सीधी असर TA पर भी दिखता है।  हाल ही में महंगाई भत्ते में 4% की बढ़त की गई जिसके बाद कुल डीए भी बढ़कर 38 फीसदी हो चुका है। 
 
वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग (DoE) ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया है कि अब केंद्रीय कर्मचारी अपने ऑफिशियल दौरे पर तेजस ट्रेन से सफर कर सकेंगे।  

कैसे होता है TA का कैलकुलेशन? पे-मैट्रिक्स लेवल के आधार पर किसी कर्मचारी के ट्रैवल अलाउंस को 3 भागों में बांटा कर कैलकुलेट किया जाता है। ट्रैवल अलाइउंस के लिए शहरों और कस्बों को दो भागों में बांटा गया है। ये विभाजन शहरों की आबादी के आधार पर किया गया है। पहली कैटिगरी- हायर ट्रांसपोर्ट अलाउंस शहर की है और दूसरे शहरों को अन्य की श्रेणी में रखा गया है। TA के कैलकुलेशन का फॉर्मूला- Total Transport Allowance = TA + [(TA x DA% )/100]

 
 

Advertisement
First Published - October 18, 2022 | 8:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement