SSC Graduate Level CGL 2022 के लिए आवेदन शुरू हो चुका है। केन्द्र सरकार के मंत्रालयों, विभिन्न विभागों, सरकारी एजेंसियों आदि में Group B और Group C के 20,000 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। आवेदन 17 सितंबर से शुरू हो चुका है जबकि आवेदन की अंतिम तिथी 8 अक्टूबर है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
कुल रिक्तियां- लगभग 20,000
पद नाम- Combined Graduate Level CGL 2022 Various Post
शैक्षणिक योग्यता- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएट
(नोट- अधिक जानकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।)
आयु सीमा- न्यूनतम: 18 साल
अधिकतम – 27-32 साल (Post Wise)
आवेदन शुल्क- सामान्य, ईडब्ल्यूएस या ओबीसी उम्मीदवारों के लिए -100 रुपये
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए- कोई शुल्क नहीं
कैसे होगा चयन- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से (Post Wise)
आवेदन शुरू- 17 सितंबर 2022
आखिरी तारीख- 8 अक्टूबर 2022
आधिकारिक वेबसाइट- https://ssc.nic.in/