facebookmetapixel
Advertisement
उत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारीE20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्षकिसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकार

अब बैंक में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए खुलेगा ‘रेनबो खाता’

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:51 PM IST

ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए समानता को प्रेरित करने और प्रोत्साहित करने के लिए स्माल फाइनेंस बैंक लिमिटेड यानी ESAF ने नई पहल की है। बैंक ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए खास तरह की अकाउंट सेवा शुरू की है। इस अकांउट को ‘रेनबो अकाउंट’ नाम दिया गया है। 
 
मंगलवार को बैंक ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि इस सुविधा के तहत ट्रांसजेंडर समुदाय को जमा राशि पर अधिक ब्याज और डेबिट कार्ड पर विशेष पेशकश दी जायेगी। साथ ही खाते में ब्याज का डिफ़ॉल्ट क्रेडिट योजना भी इस खास अकाउंट की एक और आकर्षक विशेषता है।
 
ESAF केरल में परिचालन करने वाला बैंक है। बैंक ने इस पहल को लेकर कहा कि एक समाज में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए अनुकूल माहौल और समानता के लिए इस तरह की पहल की जरुरत है। बैंक का मानना है कि जहाँ आज के दौर में हम बराबरी की बात पर ज़ोर देते हैं, ऐसे में ज़रूरी है कि एक बैंक ट्रांसजेंडर्स के लिए भी होना चाहिए। इसीलिए ‘रेनबो खाता’ इस समानता की ओर सशक्त कदम है। 
 
डेबिट कार्ड पर मिलेंगे विशेष ऑफर 
 
रेनबो खाते के तहत ट्रांसजेंडर समुदाय को डेबिट कार्ड पर विशेष ऑफर भी दिए जाएँगे। वहीं जमा राशि पर ज्‍यादा ब्‍याज की सुविधा मिलेगी। 

बता दें, वर्ष 2015 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी ट्रांसजेंडर समुदाय को बैंक में खाता खुलवाने को लेकर होने वाली परेशा्नी का समाधान करते हुए सभी बैंकों को अपने सभी फॉर्म और आवेदन पत्रों में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक अलग कॉलम ‘थर्ड जेंडर’ शामिल करने का निर्देश दिया था।

Advertisement
First Published - September 7, 2022 | 5:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement