facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

जियो ने लॉन्च किया अपना पहला लैपटॉप-Jio Book, सिर्फ 19 हजार है कीमत

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:11 PM IST

जियो ने अपना पहला और सस्ता लैपटॉप  लॉन्च कर दिया है। जिन ग्राहकों को Jio के इस सस्ते लैपटाप का बेसब्री से इंतजार था, वह अब इसे खरीद सकते है। इस साल Reliance की AGM में Jio Book की एक झलक देखने को मिली थी। 

कंपनी ने सस्ता लैपटॉप Jio Book बाजार में उतार दिया है जो कि ग्राहकों के लिए यह एक बजट फ्रेंडली लैपटॉप है, इसकी कीमत मात्र 19 हजार रुपये रखी गई है।

हालांकि, इस लैपटॉप को अभी सिर्फ Government e-Marketplace (GeM) की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। 

ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी अपने इस नए प्रोडक्ट को दिवाली तक बाकि बाजारों में भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि, जियो की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं हुई है।

आइए, जानते हैं इस लैपटॉप के फीचर्स से जुड़ी अधिक जानकरियां…

क्या है कीमत?  

Government e-Marketplace (GeM) की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी कीमत 19,500 रुपए दी गई है। बता दें कि इसकी खरीदारी सभी कस्टमर्स नहीं कर सकते हैं। इसे केवल सरकारी कर्मचारी ही खरीद सकते हैं।

Jio Book के स्पेसिफिकेशंस

11.6-inch का HD डिस्प्ले
1366×768 पिक्सल रेज्योलूशन
मैक्सीमम क्लॉक स्पीड 2.0GHz है
Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर
Adreno 610 GPU 
इस लैपटॉप की बैटरी लाइफ 13 घंटे की है
इसमें कस्टमर को 4जी का सपोर्ट भी मिलेगा

आपको बता दें कि Jio Book में माइक्रोसॉफ्ट एड ब्राउजर प्री-इंस्टॉल दिया गया है। साथ ही जियो के कुछ एप्स भी प्री-इंस्टॉल मिलेंगे।

क्या है Jio Book की स्टोरेज

कस्टमर को Jio Book में 32 जीबी स्टोरेज के साथ 2 जीबी की रैम मिलेगी।

Advertisement
First Published - October 4, 2022 | 4:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement