Jharkhand Assembly Election Result 2024
Jharkhand Assembly Election Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनावों में शुरुआती राउंड में पिछड़ने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले जेएमएम और उनकी इंडिया गठबंधन ने जोरदार वापसी की है। 81 सदस्यीय विधानसभा में जेएमएम गठबंधन फिलहाल 50 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए, जिसने मतगणना शुरू होते ही बड़ी बढ़त बनाई थी, अब 26 सीटों पर आगे है।
झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई और अगले कुछ घंटों में पूरी होने की उम्मीद है।
हेमंत सोरेन की जेएमएम ने 41 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि अपने सहयोगियों को बाकी सीटें सौंपी थीं। इनमें कांग्रेस ने 30 सीटों, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने 6 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने 4 सीटों पर चुनाव लड़ा। दूसरी ओर, बीजेपी ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि इसके सहयोगी दलों – ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने 10, जनता दल (यूनाइटेड) ने 2 और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 1 सीट पर चुनाव लड़ा।
झारखंड में दो चरणों में वोटिंग हुई – 13 नवंबर को 43 सीटों और 20 नवंबर को 38 सीटों के लिए। इस दौरान कुल 67.74 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई, जो 2019 के चुनावों के मुकाबले 1.65 प्रतिशत ज्यादा है।
एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 42-47 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया गठबंधन को 25-30 सीटें मिलने का अनुमान है।
मतगणना प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही है। ईवीएम और डाक मतपत्रों को संभालने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
झारखंड विधानसभा चुनावों से जुड़ी तमाम ताजा अपडेट्स के लिए बने रहे बिजनेस स्टैंडर्ड हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ…
मुख्य घटनाएं
शाम 4 बजे तक भाजपा को सबसे अधिक वोट शेयर (32.96%) मिला है, इसके बाद झामुमो को (23.01%) और कांग्रेस को (15.66%) वोट शेयर प्राप्त हुआ है।
झारखंड विधानसभा चुनाव में JMM के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर अपनी और अपने बच्चों की एक तस्वीर साझा की। JMM प्रमुख हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन दो बेटों के माता-पिता हैं। अपने दोनों बेटों की तस्वीर शेयर करते हुए सोरेन ने लिखा, "मेरी ताकत।"
झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन को अब तक 5 सीटों पर जीत मिल चुकी है। इसके अलावा, गठबंधन 51 सीटों पर आगे चल रहा है।
झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले महागठबंधन की बढ़त को लेकर जेएमएम खेमे में जश्न का माहौल है। गिरिडीह जिले की गांडेय सीट से महागठबंधन की उम्मीदवार और मुख्यमंत्री की पत्नी, कल्पना सोरेन ने जीत की संभावनाओं पर समर्थकों के साथ जश्न मनाया।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन ने 54 सीटों पर अपनी बढ़त बना ली है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला एनडीए 26 सीटों पर आगे चल रहा है।
चुनावी रुझानों के अनुसार, INDIA गठबंधन लगातार मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है, जबकि एनडीए को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गमलियाल हेम्ब्रोम के खिलाफ 12,818 मतों के अंतर की बढ़त बना ली है।
झारखंड में धनवार विधानसभा सीट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 10,607 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने यह बढ़त सीपीआई (एमएल) के राजकुमार यादव के खिलाफ बनाई है। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग ने दी है।
बता दें कि बाबूलाल मरांडी ने 2019 के विधानसभा चुनाव में धनवार सीट पर जीत हासिल की थी। उस वक्त उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के उम्मीदवार के तौर पर बीजेपी के लक्ष्मण प्रसाद सिंह को हराया था। बाद में बाबूलाल मरांडी ने बीजेपी का दामन थाम लिया।
झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाले महागठबंधन की बढ़त जारी है। गांडे सीट से उम्मीदवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी, कल्पना सोरेन ने कहा, "गिनती अभी जारी है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। झारखंड के लोगों ने 23 नवंबर का इंतजार किया था और उन्होंने विकास का रास्ता चुना है। इस बार महिलाएं जीत रही हैं..."
झारखंड विधानसभा की उन छह में से पांच सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भाजपा से आगे है जिन पर वह चुनाव लड़ रहा है।
चुनाव आयोग के अनुसार, रांची विधानसभा सीट पर झामुमो की महुआ माझी पीछे चल रही हैं। भाजपा के चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह 12,792 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि महुआ माझी को अब तक 3,773 वोट मिले हैं।
झारखंड के मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन दूसरे दौर की मतगणना के बाद गांडेय सीट पर भाजपा की मुनिया देवी से 3,910 मतों से पीछे।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट से 4,921 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने बीजेपी के गमलियेल हेंब्रम पर बढ़त बनाई है।
चुनाव आयोग की आधिकारीक वेबसाइट के मुताबिक, झारखंड भाजपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पहले दौर की मतगणना के बाद धनवार विधानसभा सीट से 5102 वोट से आगे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, महागठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। 40 सीटों की ज़रूरत वाले बहुमत में महागठबंधन 43 सीटों पर आगे चल रहा है। इसमें झामुमो 24, कांग्रेस 11, राजद 6 और भाकपा(माले) 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
वहीं, एनडीए 26 सीटों पर आगे है, जिसमें भाजपा 24, आजसू 1 और जदयू 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।
आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, JMM के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, वर्तमान में 81 में से 51 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
राज्य के लिए कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, राज्य के लिए पार्टी के पर्यवेक्षक तारिक अनवर, मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कृष्णा अल्लावुरू और पूर्व राज्य कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने मतगणना जारी रहने के दौरान रांची में बैठक की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (JMM) बरहेट से चुनाव लड़ रहे हैं। बाबूलाल मरांडी (BJP) धनवार से उम्मीदवार हैं, जबकि चंपई सोरेन (BJP) सरायकेला से मैदान में हैं। गीता कोड़ा (BJP) जगन्नाथपुर से चुनाव लड़ रही हैं और सारयू राय (JDU) जमशेदपुर पश्चिम से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन (JMM) गांडेय से और सीता सोरेन (BJP) जामताड़ा से चुनाव लड़ रही हैं। लुइस मरांडी (JMM) जामा से, इरफान अंसारी (कांग्रेस) जामताड़ा से और स्टीफन मरांडी (JMM) महेशपुर से उम्मीदवार हैं।
इसके अलावा, महुआ माजी (JMM) रांची से, रमेश्वर उरांव (कांग्रेस) लोहरदगा से और सुदेश महतो (AJSU) सिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं। सुनील सोरेन (BJP) दुमका से और लॉबिन हेंब्रम (BJP) बोरियो से मैदान में हैं। हेमलाल मुर्मू (JMM) लिट्टीपाड़ा से और बासंत सोरेन (JMM) दुमका से चुनाव लड़ रहे हैं।
अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में डॉ. नीरा यादव (BJP) कोडरमा से, जयप्रकाश भाई पटेल (कांग्रेस) मांडू से, रवींद्र कुमार पांडे (BJP) बेरमो से, और अजय कुमार (कांग्रेस) जमशेदपुर पूर्व से मैदान में हैं। बन्ना गुप्ता (कांग्रेस) जमशेदपुर पश्चिम से और नीलकंठ सिंह मुंडा (BJP) खूंटी से चुनाव लड़ रहे हैं।
सुदर्शन भगत (BJP) गुमला से, कमलेश कुमार सिंह (BJP) हुसैनाबाद से, और भानु प्रताप शाही (BJP) भवानाथपुर से मैदान में हैं। कृष्णानंद त्रिपाठी (कांग्रेस) डाल्टनगंज से, रणधीर कुमार सिंह (BJP) सारठ से और प्रदीप यादव (कांग्रेस) पोरेयाहाट से चुनाव लड़ रहे हैं।
झारखंड की मतगणना को लेकर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, "रुझान परिणामों में बदलेंगे। रुझान अच्छे आ रहे हैं और मार्जिन लगातार बढ़ता दिख रहा है... चाहे किसानों के कर्ज माफ करने की बात हो या 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की, उसका परिणाम दिखाई दे रहा है... भाजपा ने बार-बार ऐसी राजनीति करने की कोशिश की है, जब जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री को जेल भेजकर सरकार का बहुमत लूटने की कोशिश की। हमने भाजपा द्वारा किए गए सभी प्रयासों को खत्म करने का काम किया है। अगर भविष्य में भी कोई ऐसी कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।"
झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। बीजेपी नेतृत्व वाला एनडीए बहुमत के आंकड़े से आगे निकल गया है और 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, जेएमएम के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन 32 सीटों पर पीछे है, जबकि अन्य को 3 सीटें मिलती दिख रही हैं।
Jharkhand Election Results: चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान के अनुसार-
महागठबंधन 15 सीटों (जेएमएम 5, कांग्रेस 5, राजद 3, सीपीआई (एमएल) (एल) 2) पर आगे चल रहा है।
एनडीए 10 सीटों (बीजेपी 7, एजेएसयूपी 3) पर आगे है।
जेएलकेएम 1 पर आगे चल रही है।
अन्य और निर्दलीय 1 पर आगे है।
झारखंड चुनाव के नतीजों के लिए आप चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://results.eci.gov.in पर देख सकते हैं। यह वेबसाइट मतगणना के रुझानों और नतीजों की रियल-टाइम जानकारी प्रदान करती है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता महुआ माझी ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि राज्य में INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी और मैं रांची सीट से जीत रही हूं।"
Jharkhand Election 2024 के लिए वोटों की गिनती जारी है।
झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। अब तक 51 सीटों के रुझान सामने आए हैं, जिनमें बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए 34 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि झामुमो के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन 17 सीटों पर पीछे है।
मतगणना पर भाजपा उम्मीदवार सीपी सिंह ने कहा, "हमें उम्मीद है कि हम जीतेंगे। झारखंड में NDA की सरकार भारी बहुमत से बनेगी। परिवर्तन होना ही होना है।"
अब तक आए 27 सीटों के रुझानों में बीजेपी नेतृत्व वाला एनडीए 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि जेएमएम के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन 6 सीटों पर पीछे चल रहा है।
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने Jharkhand Election 2024 और Maharashtra Election 2024 के लिए मतगणना पर कहा, "महाराष्ट्र और झारखंड दोनों जगहों पर पीएम मोदी के नेतृत्व से भारी बहुमत से NDA की सरकार बनने जा रही है। पिछले 2.5 वर्षों में जिस तरह से महाराष्ट्र की सरकार ने लगातार वहां की जनता, गरीब कल्याण, किसानों का सम्मान और महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया है और दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी के नाम पर केवल महाविभाजन अघाड़ी दिखा... दोनों ही जगहों पर NDA की सरकार बनने जा रही है... जिस तरह से नतीजे आने से पहले ही EVM पर सवाल उठाए जा रहे हैं उसी से पता चल जाता है कि वहां पर अपनी हार को लेकर अभी से चिंता शुरू हो चुकी है।"
झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। अब तक 8 सीटों के रुझान सामने आए हैं, जिनमें एनडीए 5 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि इंडिया गठबंधन 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों की मतगणना के दिन, दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में जलेबियां तैयार की जा रही हैं।
एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ज्यादातर पोल्स ने बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत का अनुमान लगाया है, लेकिन एक पोल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले झामुमो गठबंधन की जीत का दावा किया है।
इस बीच, झारखंड में सत्ताधारी झामुमो ने शुक्रवार रात चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मतगणना केंद्रों के 2 किमी के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद करने की मांग की। पार्टी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने दूसरे राज्यों से "हाईली क्वालिफाइड" इलेक्ट्रॉनिक एक्सपर्ट्स को बुलाकर केंद्रों के बाहर तैनात किया है। झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा, "हमें भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि बीजेपी ने दूसरे राज्यों से इलेक्ट्रॉनिक विशेषज्ञ बुलाए हैं। यह गंभीर मामला है।"
झारखंड विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 81 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है।
झारखंड विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू हो जाएगी। इसको लेकर पोलिंग बूथों पर अधिकारी पूरी तरह से तैयार हैं।