facebookmetapixel
Advertisement
ITR-1 से लेकर ITR-4 तक, सीनियर सिटीजन कौन सा फॉर्म चुनें और कहां मिल सकती है छूट?Mcap: शेयर बाजार में सुस्ती से रिलायंस समेत 7 कंपनियों के डूबे ₹1.54 लाख करोड़, HDFC को भी बड़ा झटकाअमेरिका-ईरान शांति समझौते में आया नया मोड़, ट्रंप ने ड्राफ्ट में बदलाव की मांग कर अड़ाया पेंचभीषण गर्मी के बाद आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-UP सहित कई राज्यों में गिरेगा पारातेल कंपनियों के लिए खुशखबरी: सरकार ने घटाई पेट्रोल-डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी, निर्यातकों को बड़ी राहतपश्चिम एशिया संकट व कमजोर मॉनसून बढ़ा सकती हैं चिंताएं, चुनौतियों से निपटने के लिए रहें तैयार: वित्त मंत्रालयक्या आपका रिटायरमेंट फंड बुढ़ापे में जीवनभर साथ देगा? जानें बढ़ती उम्र और महंगाई के बीच सुरक्षा का फॉर्मूला10 साल के सबसे खराब मानसून के खतरे के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से शुरू होगा ‘खेत बचाओ’ अभियानपूरी तरह बदल गया ट्रेंड! क्यों पुराने लॉयल्टी प्रोग्राम्स छोड़ ‘इंस्टेंट डिजिटल रिवॉर्ड्स’ के दीवाने हो रहे युवा?Dividend Stocks: अगले हफ्ते रिलायंस और HDFC AMC समेत 19 कंपनियां बांटने जा रही हैं मुनाफा, चेक करें लिस्ट

मिशन पश्चिम एशिया: जयशंकर ने सऊदी-यूएई से साधी बात, क्या सुरक्षित रहेगी भारत की ऊर्जा सप्लाई?

Advertisement

पश्चिम एशिया भारत की ऊर्जा आपूर्ति का प्रमुख स्रोत रहा है। माना जा रहा है कि दोनों विदेश मंत्रियों के साथ जयशंकर की बातचीत में भारत की ऊर्जा सुरक्षा का मुद्दा भी शामिल रहा

Last Updated- March 15, 2026 | 11:03 PM IST
S Jaishankar
विदेश मंत्री एस. जयशंकर | फाइल फोटो

अमेरिका-इजरायल और ईरान में बढ़ती शत्रुता के बीच पश्चिम एशिया में तेजी से बदलती स्थिति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार रात सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की। जयशंकर ने रविवार को बातचीत के बारे में सोशल मीडिया पर कहा, ‘पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से जुड़े ताजा घटनाक्रम पर चर्चा की।’

शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ हुई बातचीत पर जयशंकर ने कहा, ‘क्षेत्रीय स्थिति के विभिन्न पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’

पश्चिम एशिया भारत की ऊर्जा आपूर्ति का प्रमुख स्रोत रहा है। माना जा रहा है कि दोनों विदेश मंत्रियों के साथ जयशंकर की बातचीत में भारत की ऊर्जा सुरक्षा का मुद्दा भी शामिल रहा।  विदेश मंत्री की यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब भारत इस संघर्ष को लेकर ब्रिक्स देशों के बीच साझा रुख बनाने की कोशिश कर रहा है।

होर्मुज में युद्धपोत भेजें सहयोगी देश: ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को ‘बंद करने’ के ईरान के प्रयास से प्रभावित देशों से आग्रह किया है कि वे वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए महत्त्वपूर्ण इस संकरे समुद्री मार्ग को सुरक्षित करने के लिए पोत भेजें।

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अन्य देशों से होर्मुज स्ट्रेट में जहाज भेजने का आग्रह किया तथा कहा कि अमेरिका तटरेखा पर बमबारी जारी रखेगा और ईरानी पोतों एवं नौकाओं को निशाना बनाएगा। ईरान ने अमेरिका और इजराइल के साथ उसके युद्ध के समाप्त होने के कोई आसान नजर नहीं आने के बीच लोगों से संयुक्त अरब अमीरात के तीन बंदरगाहों को खाली करने का आग्रह किया।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका ने खार्ग द्वीप और अबू मूसा द्वीप पर संयुक्त अरब अमीरात के दो स्थानों- रस अल खैमाह और दुबई के ‘बेहद करीब’ एक जगह से हमला किया।

खाड़ी देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष के मद्देनजर पूरे पश्चिम एशिया में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की है।

Advertisement
First Published - March 15, 2026 | 11:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement