facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

Ind-Pak World Cup 2023: बदल सकती है मैच की तारीख, सुरक्षा एंजेसियों ने दी सलाह

Advertisement

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 15 अक्टूबर को होने वाले इस मैच की तारीख में बदलाव किया जा सकता है।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:19 PM IST
world cup 2023 rescheduled

Ind-Pak World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 मैच की तारीख बदल सकती है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 15 अक्टूबर को होने वाले इस मैच की तारीख में बदलाव किया जा सकता है। वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का ये सबसे हाई प्रोफाइल मैच माना जा रहा है और इसी दिन से नवरात्री की शुरुआत हो रहा है। नवरात्री के चलते पूरे गुजरात में गरबा का आयोजन होगा, ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सलाह दी है कि भारत-पाकिस्तान के मैच की तारीख को रिशेड्यूल किया जाए।

अगर मैच रिशेड्यूल होता है तो कई प्रशंसकों के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। इस मैच से ब्रॉडकास्ट्स को भी तगड़ी टीआरपी की उम्मीद है।

BCCI के एक शीर्ष अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “हम अपने पास मौजूद विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। हमें सुरक्षा एजेंसियों ने बताया है कि भारत बनाम पाकिस्तान जैसे हाई-प्रोफाइल मैच, जिसके लिए हजारों प्रशंसकों के अहमदाबाद पहुंचने की उम्मीद है, को टाला जाना चाहिए, क्योंकि यह मैच नवरात्रि के कारण लंबा खिंच जाएगा।”

Also Read: Asia Cup 2023: एशिया कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

पिछले महीने, जब ICC ने विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा की थी, तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम को चार प्रमुख मैच मिले थे- न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टूर्नामेंट का उद्घाटन, भारत बनाम पाकिस्तान, इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया और फाइनल। यह आयोजन 10 शहरों में होगा, जबकि सेमीफाइनल मुंबई और कोलकाता में होंगे।

अहमदाबाद से आई रिपोर्टों में कहा गया है कि ज्यादातर होटल अक्टूबर के लिए पहले से ही बुक हो चुके हैं और यहां तक ​​कि होमस्टे के विकल्प भी खत्म हो चुके हैं। हवाई किराए में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है ऐसे में अगर भारत-पाकिस्तान मैच की नई तारीख की घोषणा की जाती है तो बड़े पैमाने पर कैंसिलेशन और जबरदस्त बुकिंग की संभावना है।

इस बीच, मंगलवार रात, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने विश्व कप मैचों की मेजबानी करने वाले संघों को 27 जुलाई को नई दिल्ली में एक बैठक में भाग लेने के लिए पत्र लिखा है। जानकारी के अनुसार बोर्ड सदस्यों को अहमदाबाद के आसपास सुरक्षा चिंताओं से अवगत करा सकता है और मैच के लिए एक नई तारीख को अंतिम रूप दे सकता है।

Also Read: West Indies के खिलाफ ड्रॉ मैच के बाद India WTC रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसका

Advertisement
First Published - July 26, 2023 | 10:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement