facebookmetapixel
Advertisement
MCap: युद्ध के बढ़ते तनाव से बाजार में हड़कंप, एक हफ्ते में ₹2.81 लाख करोड़ स्वाहा; SBI को सबसे बड़ा नुकसानNew PAN Rules: टियर-2 और टियर-3 शहरों के लिए राहत की खबर, 1 अप्रैल से बदल सकते हैं PAN के नियमMiddle East Crisis: आज ईरान पर पड़ेगा भारी वार! Trump की धमकी से मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनावबुंदेलखंड की किस्मत बदलने की तैयारी, 56 हजार एकड़ जमीन पर बसने जा रहा इंडस्ट्रियल टाउनMiddle East Crisis: ईरान युद्ध पर ट्रंप का कड़ा रुख, कहा बातचीत नहीं बल्कि सैन्य शक्ति से ही खत्म होगा संघर्षMiddle East Crisis: हमलों के बाद ईरान का यू-टर्न, पड़ोसी देशों से मांगी माफी, अमेरिका को दिया कड़ा जवाबAadhaar Update: अब जन्म के साथ बनेगा आधार! सरकार की नई व्यवस्था से बदल जाएगा पूरा सिस्टमHurun Rich List 2026: भारत में 308 अरबपति, दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंचा देशWest Asia War: पश्चिम एशिया युद्ध से भारत की अर्थव्यवस्था पर खतरा? सरकार ने जताई लंबी अनिश्चितता की आशंकाMiddle East crisis: युद्ध का असर एशिया पर भारी! ईंधन संकट से लंबी कतारें, बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

भारत का अपना ‘किलर’ ड्रोन: 1000 किमी तक तबाही मचाएगा IG ड्रोन्स का नया ‘प्रोजेक्ट काल’

Advertisement

भारतीय डिफेंस कंपनी आईजी ड्रोन्स ने 'प्रोजेक्ट काल' के तहत 1000 किलोमीटर रेंज वाला घातक स्वदेशी अटैक ड्रोन विकसित किया है, जो भविष्य के युद्धों की दिशा बदल देगा

Last Updated- March 06, 2026 | 10:18 PM IST
attack drone
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

आज के समय में आधुनिक तरीके से लड़े जाने वाले युद्धों में वन-वे अटैक ड्रोन एक खासियत बनकर उभर रहे हैं। ऐसे में जानी-मानी डिफेंस टेक्नॉलजी कंपनी आईजी डिफेंस ने दावा किया है कि उसने भारत में लंबी दूरी तक निशाना लगाने में सक्षम ड्रोन बनाया है, जो 1,000 किलोमीटर तक विस्फोटक ले जा सकता है।

‘प्रोजेक्ट काल’ के तहत विकसित किए जा रहे अपनी तरह के इस अनोखे ड्रोन की तुलना ईरानी शाहेद-क्लास स्वार्म ड्रोन सहित आधुनिक ड्रोन सिस्टम से की जा सकती है। ओडिशा में स्थापित और नई दिल्ली में मुख्यालय वाली इस कंपनी ने हाल में उन्नत ड्रोन की पहली झलक को पेश किया। इस तरह के अगली पीढ़ी के ड्रोन का निर्माण इसलिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि शाहेद-136 जैसे प्लेटफॉर्म ने खासकर एक तरफ ईरान और दूसरी तरफ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे तनाव के बीच अपेक्षाकृत कम लागत पर लंबी दूरी तक विस्फोटक ले जाने की अपनी काबिलियत की वजह से दुनिया का ध्यान खींचा है।

Also Read: ट्रंप ने ईरानी की IRGC से कहा- ह​थियार डाल दें, मिलेगी ‘पूरी सुरक्षा और माफी’

आईजी डिफेंस के संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी बोधिसत्त्व संघप्रिय ने कहा कि लंबी दूरी के मानवरहित स्ट्राइक सिस्टम तेजी से आधुनिक संघर्षों के आकार को दुनिया भर में बदल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘प्रोजेक्ट काल के साथ, हमने लंबी दूरी की मारक क्षमता वाले ड्रोन की इस उभरती श्रेणी में स्वदेशी सिस्टम बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है। आगामी ड्रोन सिस्टम विकास के अपने पहले चरण में है और इसे जल्द ही पेश किया जाएगा।’

शाहेड श्रेणी के ड्रोन को काफी सस्ती कीमत पर बनाया जा सकता है और बड़ी संख्या में तैनात किया जा सकता है, जिससे एयर डिफेंस सिस्टम पर भारी असर पड़ेगा और दुश्मनों को कहीं ज्यादा महंगी इंटरसेप्टर मिसाइलें इस्तेमाल करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

Advertisement
First Published - March 6, 2026 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement