facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

HDFC बैंक ने शुरू की CBDC और UPI लेनदेन की सुविधा

Advertisement

HDFC Bank ने आज UPI QR Code शुरू किया है, जिससे भारत की सॉवरिन सीबीडीसी के साथ लेनदेन किया जा सकेगा

Last Updated- July 13, 2023 | 11:05 PM IST
HDFC Bank

देश का निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक HDFC Bank यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) और सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) के बीच गुरुवार से आपस में लेन-देन की सुविधा शुरू की है।

यह कदम ऐसे समय में सामने आया है, जब एक दिन पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर ने कहा था कि इस तरह का लेन देन जुलाई से शुरू हो जाएगा।

बैंक ने एक बयान में कहा है, ‘एचडीएफसी बैंक ने आज यूपीआई क्यूआर कोड शुरू किया है, जिससे भारत की सॉवरिन डिजिटल मुद्रा सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) के साथ लेनदेन किया जा सकेगा। इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक एकीकरण प्रक्रिया पूरी करने वाला देश का पहला बैंक बन गया है।

बैंक की CBDC प्रायोगिक परियोजना से 1,00,000 से ज्यादा ग्राहक और 1,70,000 से ज्यादा कारोबारी जुड़े हैं।

बैंक ने इसमें शामिल व्यापारियों को अपने ग्राहकों से डिजिटल रुपये में भुगतान को स्वीकार करने की अनुमति दी है।

एचडीएफसी बैंक के ग्राहक अपने सीबीडीसी वालेट में मौजूद धन का इस्तेमाल संबंधित टर्मिनल पर ‘यूपीआई क्यूआर कोड’ को स्कैन कर डिजिटल रुपये में आपस में लेन-देन कर सकते हैं। इसके लिए उसी व्यापारी से अलग क्यूआर कोड स्कैन करने की जरूरत नहीं होगी। व्यापारियों को अपने मौजूदा क्यूआर कोड बदलने की जरूरत नहीं है।

HDFC Bank डिजिटल रुपये में भुगतान की सुविधा मुंबई, दिल्ली, चंडीगढ़, भुवनेश्वर, बेंगलूरु, अहमदाबाद, गुवाहाटी, गंगटोक व अन्य शहरों में देगा।

Advertisement
First Published - July 13, 2023 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement