facebookmetapixel
Advertisement
Vedanta का महाप्लान: अगले 3 साल में $20 अरब का निवेश, अनिल अग्रवाल बोले- जोखिम उठाना मेरी आदत‘डिजिटल पेमेंट में एजेंटिक AI के लिए बने मजबूत रेगुलेटरी फ्रेमवर्क’, NPCI प्रमुख दिलीप आसबे का बड़ा बयानमई में 49 लाख बैरल पहुंचा देश का क्रूड इंपोर्ट, रूस से तेल और अमेरिका से गैस का आयात रिकॉर्ड स्तर परसुप्रीम कोर्ट से रिलायंस को बड़ी राहत: SEBI का ₹447 करोड़ का वसूली आदेश रद्द, वापस मिलेंगे ₹250 करोड़म्यूचुअल फंड्स को लगा बड़ा झटका: नए निवेशकों की रफ्तार 3 साल के निचले स्तर पर, अप्रैल में भारी गिरावटTV पर अब हर घंटे 12 मिनट से ज्यादा विज्ञापन नहीं दिखा पाएंगे चैनल्स, नहीं चलेगी ब्रॉडकास्टर्स की मनमानीEruditus को अगले 5 साल में कुल कमाई का आधा हिस्सा भारत से आने की उम्मीद: अश्विन दामेराओडिशा में लगेगा इंटेल का मेगा प्लांट, 3डीजीएस के साथ मिलकर ₹27,000 करोड़ का करेगी बड़ा निवेश‘AI की दुनिया में मुनाफे वाला प्रोडक्ट बनाना मुमकिन’, OpenAI के थॉमस जेंग ने किया बड़ा दावानीति आयोग का बड़ा दावा: 2035 तक $150 अरब की सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन बनाना भारत के लिए जरूरी

ई-कॉमर्स में गिग कर्मियों की मांग बढ़ी

Advertisement

ऐसा इसलिए हुआ है कि एमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म पर बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

Last Updated- July 05, 2023 | 12:18 AM IST
Govt's new foreign trade policy set to boost domestic manufacturing

गिग कर्मियों की गतिविधियों पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म टास्कमो गिग इंडेक्स (टीजीआई) के अनुसार, गिग कर्मियों की मांग ई-कॉमर्स में 25 फीसदी और क्विक कॉमर्स में 35 फीसदी बढ़ी है। ऐसा इसलिए हुआ है कि एमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म पर बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

टास्कमो का कहना है कि गिग कर्मियों की मांग में जून 2022 के बाद से पांच गुना की वृद्धि हुई है। मई 2023 में 20 करोड़ गिग कर्मियों की मांग रही, जो जून 2022 में 4 से 4.5 करोड़ थी। कंपनी ने पिछले साल से गिग कर्मियों की भागीदारी में 55 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स, फिनटेक और एफएमसीजी जैसे क्षेत्रों में पिछले साल से सर्वाधिक मांग देखी जा रही है।

टास्कमो के सह-संस्थापक प्रशांत जनाद्रि ने कहा, ‘तकनीकी उन्नति और ग्राहकों की पसंद में बदलाव से संचालित इन क्षेत्रों में वृद्धि के कारण गिग कर्मियों के लिए काफी अवसर पैदा हुए हैं। ऑनलाइन खरीदारी और डिलिवरी सेवाओं की स्वीकार्यता बढ़ने के साथ ही ई-कॉमर्स में जबरदस्त वृद्धि हुई है। इससे सामान की डिलिवरी, दूर-दराज के क्षेत्रों तक उत्पादों को पहुंचाने और वेयरहाउस परिचालन जैसे क्षेत्रों में गिग कर्मियों की मांग बढ़ी है।’

पिछले साल की तुलना में इस साल डिलिवरी एग्जीक्यूटिव और टेलीकॉलर जैसी गिग नौकरियों में क्रमशः 18 फीसदी और 15 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसके इतर, ब्रिटानिया और आईटीसी जैसी एफएमसीजी कंपनियों में नौकरियों की मांग 8 फीसदी बढ़ी है।

फिनटेक और क्विक कॉमर्स, एडटेक और फूडटेक ने विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर गिग कामगारों के लिए क्रमशः 6 फीसदी, 5 फीसदी और 4 फीसदी की मांग देखी।

कंपनी ने कहा कि गिग अर्थव्यवस्था में युवाओं की भागीदारी 20 फीसदी बढ़कर अब 68 फीसदी से ज्यादा हो गई है। जनाद्रि ने कहा, ‘जैसे-जैसे गिग कर्मियों की अवधारणा का विस्तार हो रहा है, तब से इसमें वैसे युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है जो गिग कर्मी बनना चाहते हैं।

गिग किसी भी व्यक्ति की क्षमता, प्रतिभा और प्राथमिकताओं का निखारने में मदद करता है। युवा पीढ़ी भी नए अवसरों का पता लगाने का अवसर तलाशती रहती है।’

Advertisement
First Published - July 5, 2023 | 12:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement