facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

दर्शकों को अश्लील इशारा कर बुरे फंसे क्रिस्टियानो रोनाल्डो! हो सकते हैं सस्पेंड

Advertisement

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब फुटबॉल महासंघ इस घटना की जांच कर रहा है। रोनाल्डो को निलंबित किया जा सकता है।

Last Updated- February 27, 2024 | 3:12 PM IST
Christiano Ronaldo

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) सऊदी प्रो लीग में दर्शकों की तरफ कथित आपत्तिजनक इशारा करने के कारण विवादों में फंस गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार उनके इस व्यवहार की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में रोनाल्डो को अपने कान पकड़ते हुए और बार-बार अपनी श्रोणि के पास हाथ ले जाते हुए दिखाया गया है। ऐसा लगता है कि रोनाल्डो इस तरह का आपत्तिजनक इशारा करके अपनी टीम अल नासर की प्रतिद्वंद्वी टीम अल शबाब के समर्थकों को चिढ़ा रहे हैं।

यह घटना रविवार को खेले गए मैच के दौरान हुई जिसमें अल नासर (Al Nassar) ने अल शबाब को 3-2 से हराया। इस वीडियो में दर्शकों को ‘मेसी मेसी’ के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है।

अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी लंबे समय से पुर्तगाल के खिलाड़ी रोनाल्डो के प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। यह घटना हालांकि टेलीविजन के कैमरों में कैद नहीं हुई है लेकिन 39 वर्षीय रोनाल्डो की कड़ी आलोचना हो रही है।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब फुटबॉल महासंघ इस घटना की जांच कर रहा है। रोनाल्डो को निलंबित किया जा सकता है। अल नासर का अगला मैच गुरुवार को होगा।

रोनाल्डो दिसंबर 2022 में सऊदी अरब के इस क्लब से जुड़े थे। उन्होंने लीग में अभी तक सर्वाधिक 22 गोल किए हैं। इनमें अल शबाब के खिलाफ पहले हाफ में पेनल्टी पर किया गया गोल भी शामिल है।

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 3:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement