केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दिवाली से पहले तोहफा, सरकार ने बढ़ाया DA

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 2:45 PM IST

मोदी कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का एडवांस गिफ्ट दे दिया है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में  बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा।

इस बात की जानकारी कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार यानी 28 सितंबर को दी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फिसदी बढ़ाने का फैसला लिया है। 
 
बता दें कि सरकार ने पिछली बार  DA को मार्च में बढ़ाया था और 1 जनवरी 2022 से लागू हुआ था। 
 
मार्च में DA में 3% बढ़ोतरी के बाद यह 31% से बढ़ाकर 34% हो गया था। अब 4% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद यह 38% हो जाएगा।
 
सरकार के इस फैसले से देश के तकरीबन 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा मिलेगा।
 
अगर किसी की पेंशन होल्डर को 20,000 रुपए मिलते हैं तो उनको 4 फीसदी के हिसाब से पेंशन मे 800 रुपए बढ़कर मिलेंगे।
 
कैसे करें महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन 
 
(बेसिक पे + ग्रेड पे) × DA % = DA अमाउंट
 
आसान भाषा में समझाएं तो DA कैलकुलेट करने के लिए आपको अपनी बेसिक सैलरी में ग्रेड सैलरी को जोड़ने होगा और फिर उसमें महंगाई भत्ते की दर का गुणा करना होगा। इस फॉर्मुला से जो अमाउंट आएगा वही आपका है महंगाई भत्ता यानी डेअरनेस अलाउंस (DA) होगा। 

First Published : September 28, 2022 | 4:21 PM IST