facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

प्रभाकरण की नियुक्ति पर चर्चा का अनुरोध ठुकराये जाने पर कानून का सहारा ले सकते हैं भूटिया

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:25 PM IST

भारत के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने सोमवार को कहा कि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के यहां कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान शाजी प्रभाकरण को महासचिव नियुक्त करने पर चर्चा का उनका अनुरोध अस्वीकार करने के बाद वह कानूनी विकल्पों का सहारा ले सकते हैं। 
प्रभाकरण फुटबॉल दिल्ली के प्रतिनिधि के तौर पर निर्वाचक मंडल में शामिल थे। पूर्व भारतीय गोलकीपर कल्याण चौबे ने दो सितंबर को अध्यक्ष पद के चुनाव में भूटिया को 33-1 मतों से हरा दिया था और इसके एक दिन बाद ही प्रभाकरण को एआईएफएफ महासचिव नियुक्त कर दिया गया। 

भूटिया ने आरोप लगाया था कि मतदाता को महासंघ में वेतनभोगी पद पर नियुक्त करना ‘सौदेबाजी’ है। उन्होंने एआईएफएफ से सोमवार को यहां हुई कार्यकारी समिति की बैठक में प्रभाकरण की नियुक्ति का एजेंडा शामिल करने का अनुरोध किया था। 
भूटिया ने पीटीआई से कहा, ‘मैंने आज एआईएफएफ कार्यकारी समिति की बैठक में हिस्सा लिया लेकिन शाजी की महासचिव पद पर नियुक्ति पर चर्चा के लिये मेरा अनुरोध ठुकरा दिया गया। मैंने मुद्दा उठाया, लेकिन उन्होंने कहा कि वे केवल एजेंडे पर ही ध्यान लगायेंगे और इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं होगी। ’ उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत निराश हूं। मैंने दो-तीन दिन पहले ही यह अनुरोध किया था लेकिन इसे बैठक के एजेंडे में शामिल नहीं किया गया। ’
यह पूछने पर कि वह इस मामले में कानून का सहारा लेंगे तो भूटिया ने कहा, ‘मैं इस विकल्प को रखूंगा। मैं इस बारे में सलाह लूंगा और भविष्य की कार्रवाई पर फैसला करूंगा। ’
उन्होंने कहा, ‘‘वह (प्रभाकरण) एआईएफएफ चुनावों में मतदाता थे, (कल्याण) चौबे के चुनावी एजेंट और एक संघ (फुटबॉल दिल्ली) के अध्यक्ष थे। उन्हें वेतन वाले पद पर नियुक्त करना गलत मिसाल कायम करेगा। ’
भूटिया ने कहा, ‘मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं होती, अगर उन्हें मानद पर नियुक्त किया गया होता। अगली बार लोग चुनाव के बाद वेतन वाला पद हासिल करने के लिये मत से सौदेबाजी करेंगे। ’
भूटिया ने साथ ही यह भी कहा कि एआईएफएफ का भारतीय महिला अंडर-17 टीम को बार्सिलोना भेजने का फैसला खिलाड़ियों के लिये फायदेमंद साबित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि एआईएफएफ को 11 से 30 अक्टूबर तक होने वाले अंडर-17 महिला विश्व कप से पहले अन्य राष्ट्रीय टीमों को भारत में खेलने के लिये आमंत्रित करना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘‘बार्सिलोना का मौसम भारत से काफी अलग है। टीम अंडर-17 विश्व कप में भुवनेश्वर में खेलेगी जहां उमस और गर्मी है और आप खिलाड़ियों को बार्सिलोना जैसी ठंडी जगह भेज रहे हो। इससे भारतीय टीम को क्या फायदा होगा?

Advertisement
First Published - September 19, 2022 | 7:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement