facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

WHO ने कोविड महामारी का दर्जा घटाया, कहा- अब हेल्थ इमरजेंसी की स्थिति नहीं

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 9:50 PM IST
Coronavirus JN.1

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 अब वैश्विक आपातकाल के योग्य नहीं है, जो विनाशकारी कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के प्रतीकात्मक अंत को चिह्नित करता है।

इस महामारी की वजह से एक समय में दुनिया के विभिन्न देशों में ‘लॉकडाउन’ लगाया गया था, जिससे दुनिया भर में अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हुईं और कम से कम 70 लाख लोगों की मौत हो गई।

WHO ने दक्षिण पूर्व एशिया व पश्चिम एशिया में संक्रमण के मामलों में आई हालिया तेजी के संदर्भ में कहा कि भले ही आपातकालीन दौर खत्म हो गया हो, महामारी का अंत नहीं हुआ है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि हर हफ्ते दुनिया भर में हजारों लोग अब भी संक्रमण से जान गंवा रहे हैं।

WHO के महानिदेशक टेड्रोस अद्यनोम घेब्रेयेसस ने कहा, ‘बहुत उम्मीद के साथ मैं घोषणा कर रहा हूं कि कोविड-19 वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल का दौर पार कर चुका है। इसका यह मतलब नहीं है कि कोविड-19 वैश्विक स्वास्थ्य खतरे के तौर पर खत्म हो गया है।’

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने जब पहली बार 30 जनवरी, 2020 को कोरोना वायरस को एक अंतरराष्ट्रीय आपदा घोषित किया, तब तक इसे कोविड-19 नाम नहीं दिया गया था और चीन के बाहर इसका व्यापक प्रकोप भी नहीं था।

तीन साल से अधिक समय के बाद, वायरस के कारण विश्व स्तर पर संक्रमण के अनुमानत: 76.4 करोड़ मामले सामने आए और लगभग पांच अरब लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक मिली है।

अमेरिका में कोविड-19 के संबंध में की गई सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन घोषणा 11 मई को समाप्त होने वाली है, जब टीके की अनिवार्यता सहित महामारी के खिलाफ प्रतिक्रिया का समर्थन करने के लिए अपनाए गए व्यापक उपाय समाप्त हो जाएंगे।

जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन सहित कई अन्य देशों ने पिछले साल महामारी के खिलाफ लागू अपने कई प्रावधानों को हटा दिया था। WHO ने गुरुवार को एक विशेषज्ञ समूह की बैठक के बाद शुक्रवार को अपने उच्चतम स्तर के अलर्ट को कम करने का फैसला किया।

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement