facebookmetapixel
Advertisement
भारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोर

कौन है Cole Allen? WH डिनर शूटिंग केस में कैलिफोर्निया का इंजीनियर-टीचर गिरफ्तार

Advertisement

व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी के मामले में कैलिफोर्निया निवासी कोल टॉमस एलेन को हिरासत में लिया गया।

Last Updated- April 26, 2026 | 5:28 PM IST
Cole Allen arrested
तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप के ट्रुथ सोशल प्रोफाइल का पोस्ट दिख रहा है, जिसमें वॉशिंगटन हिल्टन होटल में मौजूद संदिग्ध के बारे में जानकारी साझा की गई है।

व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध की पहचान कोल टॉमस एलेन के रूप में हुई है। यह जानकारी एक कानून प्रवर्तन अधिकारी ने दी है।

बताया जा रहा है कि कोल एलेन लगभग 31 साल के हैं और वह अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के टॉरेंस शहर के निवासी हैं, जो लॉस एंजिल्स क्षेत्र के पास स्थित है।

अधिकारियों के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया है कि संदिग्ध उस वॉशिंगटन हिल्टन होटल में मौजूद था, जहां यह वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। हालांकि अभी तक इस घटना के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्रोफाइल्स से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, कोल एलेन ने कैलटेक से पढ़ाई की है और वह पार्ट टाइम शिक्षक और गेम डेवलपर के रूप में काम करता है। एक लिंक्डइन प्रोफाइल में उसे इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने वाला व्यक्ति बताया गया है, जो अनुभव से गेम डेवलपर और पेशे से शिक्षक है।

फेसबुक पर मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें दिसंबर 2024 में टॉरेंस स्थित C2 एजुकेशन सेंटर की तरफ से “टीचर ऑफ द मंथ” भी चुना गया था।

एक प्रोफाइल के हवाले से सामने आया है कि एक व्यक्ति ने 2017 में कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Caltech) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। संस्था ने भी बयान में पुष्टि की है कि उसी नाम का एक छात्र उस वर्ष ग्रेजुएट हुआ था।

इसके बाद उस व्यक्ति ने 2025 में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, डॉमिंग्वेज हिल्स से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स किया। प्रोफाइल के अनुसार, वह पिछले कुछ वर्षों से C2 एजुकेशन में पार्ट टाइम शिक्षक के रूप में काम कर रहा था और साथ ही खुद का गेम डेवलपमेंट का काम भी कर रहा था। इससे पहले वह लगभग एक साल तक साउथ पासाडेना की IJK Controls कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर रहा और Caltech में टीचिंग असिस्टेंट भी रह चुका है।

प्रोफाइल में 2016 के एक रोबोटिक्स कॉम्पिटिशन से जुड़ा स्थानीय अखबार का लेख भी शामिल है, जिसमें उसकी टीम की जीत का जिक्र है। ‘कौजेस’ सेक्शन में केवल “साइंस एंड टेक्नोलॉजी” लिखा गया है।

इसी बीच अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने जानकारी दी है कि संदिग्ध के पास शॉटगन थी और उसने वॉशिंगटन हिल्टन होटल में एक एजेंट पर गोली चलाने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। यह घटना उसी जगह के बाहर हुई, जहां एक कार्यक्रम में  राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया, उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और कई कैबिनेट अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement
First Published - April 26, 2026 | 5:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement