facebookmetapixel
Advertisement
Dr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजीNCDEX के जरिए म्युचुअल फंड में हो सकेगा ट्रांजैक्शन, 29 जुलाई को शुरू होगा प्लेटफॉर्मबाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 शेयर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉसEternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भावप्रधानमंत्री मोदी का पेपर लीक पर बड़ा ऐलान, दोषियों को सजा देने बनाएंगे फास्ट-ट्रैक कोर्टहाई-टेक स्टार्टअप के लिए कमजोर रही वीसी फंडिंग, क्या Semicon 2 के बाद बदलेगा माहौल?TVS Motor ने बनाया ग्लोबल ग्रोथ रोडमैप, अफ्रीका और यूरोप पर रहेगा फोकस

व्हाट्सऐप ने की नए फीचर्स की घोषणा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:43 PM IST

अगर आप व्हाट्सऐप पर ग्रुप से निकलते हैं तो अब किसी को पता भी नहीं चलेगा। आप ऑनलाइन हैं या नहीं इसका नियंत्रण भी अब आपके हाथ में होगा। इसके अलावा एक बार दिखाई देने वाले मैसेज का स्क्रीनशॉट कोई नहीं ले सकेगा । मेटा के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप अपने उपयोगकर्ताओं को जल्द ही इस तरह के कुछ नए फीचर उपलब्ध कराने वाला है। 

मेटा के मुख्य कार्याधिकारी और चेयरमैन मार्क जुकरबर्ग ने व्हाट्सऐप के नए फीचर की घोषणा की। नए फीचर से उपयोगकर्ताओं को अधिक निजता, अधिक सुरक्षा और अधिक नियंत्रण मिलेगा। इस महीने से सभी उपयोगकर्ताओं के लिए नए फीचर उपलब्ध होना शुरू हो जाएगा। मार्क जुकरबर्ग ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा ‘हम आपके मैसेज को आमने-सामने की बातचीत की तरह सुरक्षित और निजी रखने के लिए लगातार नए-नए तरीकों को विकसित करते रहेंगे।’ 

कंपनी ने एक बयान में कहा ‘दोस्त और परिवार को ऑनलाइन देखने पर उपयोगकर्ता आपस में जुड़ाव महसूस करते है लेकिन एक समय आता है, जब हर उपयोगकर्ता गुप्त रुप से अपना व्हाट्सऐप देखना चाहते है। इस समय आप अपनी ऑनलाइन उपस्थिति को गुप्त रखना चाहते है, व्हाट्सऐप आपके लिए एक नया फीचर लाया है। अब आप यह तय कर सकते है कि आपकी ऑनलाइन उपस्थिति को कौन देख सकता है और कौन नहीं देख सकता है।’ 

निजता से संबंधित अपने एक अध्ययन के बाद कंपनी नए अपडेट को ला रही है। इस अध्ययन में कंपनी ने पाया कि अधिकतर उपयोगकर्ता अपनी ऑनलाइन उपस्थिति को छुपाना चाहते है ताकि वह यह तय कर सके कि उन्हें किस उपयोगकर्ता से बात करना है। 72 फीसदी लोगों ने कहा कि वह ईमानदारी से और बिना किसी लब्बो-लुआब के बातचीत करना चाहते है मगर 47 फीसदी लोगों ने कहा कि वह एक सुरक्षित और निजी जगह पर ही ऐसा करने में सहज है। उपयोगकर्ता ऑनलाइन विशेष रूप से सतर्क रहते है और ई-मेल तथा सोशल मीडिया के मैसेज की तुलना में अपने निजी संदेशों की निजता को सबसे महत्त्वपूर्ण मानते है। 

 इन चुनौतियों से निपटने के लिए ही व्हाट्सऐप ने एक बार देखे जाने वाले मैसेज पर एक अतिरिक्त सुरक्षा कवच के रुप में स्क्रीनशॉट को प्रतिबंधित कर रहा है। अब उपयोगकर्ता गुप्त रूप से समूह छोड़ सकते है और किसी को भी इसका संदेश नहीं मिलेगा। अब किसी सदस्य द्वारा समूह छोड़ने पर केवल समूह के एडमिन को इसकी सूचना मिलेगी जबकि पहले सभी सदस्यों को इसकी सूचना मिलती थी।  

Advertisement
First Published - August 10, 2022 | 12:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement