facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

अमेरिका को FY24 के लिए H-1B वीजा की पर्याप्त याचिकाएं प्राप्त हुईं

Advertisement

प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस पर निर्भर रहती हैं।

Last Updated- December 15, 2023 | 12:36 PM IST
H1 b visa
Representative Image

अमेरिका को वित्त वर्ष 2024 के लिए एच-1बी विदेशी कार्य वीजा के वास्ते पर्याप्त याचिकाएं प्राप्त हुई हैं। एक संघीय एजेंसी ने यह घोषणा की। एच-1बी वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी श्रमिकों को विशेष व्यवसायों में नियुक्त करने की अनुमति देता है जिनके लिए सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है।

प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस पर निर्भर रहती हैं।

अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उसे वित्त वर्ष 2024 के लिए कांग्रेस द्वारा निर्धारित 65,000 एच-1बी वीजा की नियमित सीमा और 20,000 एच-1बी वीजा यूएस एडवांस्ड डिग्री छूट, जिसे ‘मास्टर कैप’ के रूप में जाना जाता है, तक पहुंचने के लिए आवश्यक याचिकाएं पर्याप्त संख्या में प्राप्त हो गई हैं।

अमेरिका की संघीय सरकार का वित्त वर्ष एक अक्टूबर से 30 सितंबर तक रहता है।

Advertisement
First Published - December 15, 2023 | 12:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement