facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

US Plane Crash: 64 लोगों को लेकर जा रहा यात्री विमान सेना के हेलीकॉप्टर से टकराया, जानें प्लेन क्रैश की बड़ी बातें

Advertisement

यात्री विमान में 60 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। इस घटना के संबंध में जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि कई लोगों की मौत हुई है।

Last Updated- January 30, 2025 | 12:41 PM IST
US Plane Crash: A passenger plane carrying 64 people collided with an army helicopter, know the important things about the plane crash 64 लोगों को लेकर जा रहा यात्री विमान सेना के हेलीकॉप्टर से टकराया, जानें प्लेन क्रैश की बड़ी बातें

US Plane Crash: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी (Washington DC) के पास रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय एक यात्री विमान (passenger plane) बुधवार को सेना के एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया। यात्री विमान में 60 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। इस घटना के संबंध में जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि कई लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस संबंध में कोई आंकड़ा नहीं साझा किया गया। अधिकारी ने बताया कि निकटवर्ती पोटोमैक नदी में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। बचाव दल जीवित लोगों की तलाश कर रहे हैं। फिलहाल हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है लेकिन हवाई अड्डे पर विमान के ऑपरेशन को रोक दिया गया है।

बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी, ट्रंप ने प्लेन क्रैश पर जताया शोक

कानून प्रवर्तन एजेंसियों के हेलीकॉप्टर जीवित लोगों की तलाश एवं बचाव के लिए घटनास्थल के हवाई क्षेत्र में उड़ान भर रहे हैं। हवाई अड्डे के ठीक उत्तर में जॉर्ज वॉशिंगटन पार्कवे के पास स्थित एक स्थान से बचाव नौकाओं को पोटोमैक नदी में उतारा गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई ‘‘इस भयावह दुर्घटना के बारे में पूरी जानकारी दी’’ गई है। उन्होंने हादसे में मारे गए यात्रियों के संदर्भ में कहा, ‘‘ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’

बड़े पैमाने पर राहत एंव बचाव कार्य जारी

इस बीच, अमेरिकी गृह मंत्री ने कहा कि दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य के लिए तटरक्षक बल सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर रहा है। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि यह टक्कर पूर्वी मानक समयानुसार (ईएसटी) रात लगभग नौ बजे उस समय हुई, जब कंसास के विचिटा से उड़ान भरने वाला एक क्षेत्रीय विमान हवाई अड्डे के रनवे पर पहुंचते समय एक सैन्य ‘ब्लैकहॉक’ हेलीकॉप्टर से टकरा गया।

सेना के हेलीकॉप्टर से टकराया यात्री विमान

हेलीकॉप्टर ने प्रशिक्षण उड़ान भरी थी। विमान के रेडियो ट्रांसपोंडर से मिले डेटा के अनुसार, ‘अमेरिकन एयरलाइंस’ की उड़ान संख्या 5342 लगभग 400 फुट की ऊंचाई से करीब 140 मील प्रति घंटे की गति से हवाई अड्डे की ओर आ रही थी, तभी पोटोमैक नदी के ऊपर इसकी ऊंचाई तेजी से कम हो गई। विमान के उतरने से कुछ मिनट पहले ‘हवाई यातायात नियंत्रकों’ ने उससे पूछा कि क्या वह रीगन हवाई अड्डे के अपेक्षाकृत छोटे रनवे 33 पर उतर सकता है जिसके बाद विमान चालकों ने कहा कि वे ऐसा कर सकते हैं। इसके बाद नियंत्रकों ने विमान को रनवे 33 पर उतरने की अनुमति दे दी।

विमान ने नए रनवे पर जाने के लिए बदला था अपना मार्ग

उड़ानों पर नजर रखने वाली साइट के अनुसार, विमान ने नए रनवे पर जाने के लिए अपना मार्ग बदला। दुर्घटना से 30 सेकंड से भी कम समय पहले एक हवाई यातायात नियंत्रक ने हेलीकॉप्टर से पूछा कि क्या उसे विमान आता दिखाई दे रहा है। नियंत्रक ने कुछ ही क्षणों बाद हेलीकॉप्टर को एक और रेडियो कॉल करके कहा, ‘‘पीएटी 25, ‘सीआरजे’ के पीछे से गुजरे।’’ उसके कुछ सेकंड बाद दोनों विमान टकरा गए।

विमान के रेडियो ट्रांसपोंडर ने रनवे से करीब 2,400 फुट पहले नदी के लगभग बीचों बीच प्रसारण बंद कर दिया। निकटवर्ती कैनेडी सेंटर में लगे कैमरे से प्राप्त वीडियो में विमान के समान लग रही दो प्रकार की रोशनियां टकराकर आग के गोले में बदलती दिख रही हैं। आपातकालीन कर्मचारी विमान दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं। यह घटना 13 जनवरी, 1982 को ‘एयर फ्लोरिडा’ के विमान की दुर्घटना की याद दिलाती है जो पोटोमैक में गिर गया था। उस हादसे में 78 लोग मारे गए थे। उस दुर्घटना का कारण खराब मौसम बताया गया था।

Advertisement
First Published - January 30, 2025 | 12:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement