facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

ब्रिटेन की मंत्री ने भारत के साथ व्यापार दोगुना करने के लिए जारी किया नया अभियान

Advertisement

मंत्री ने कहा कि उन्हें मौजूदा मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता के आगे बढ़ने की उम्मीद है। अब वार्ता अपने बारहवें दौर में है।

Last Updated- August 24, 2023 | 3:33 PM IST
India US trade

ब्रिटेन की वाणिज्य एवं व्यापार मंत्री केमी बाडेनोक (UK Business and Trade Secretary Kemi Badenoch) ने 2030 तक भारत के साथ व्यापार को दोगुना करने के मकसद से गुरुवार को एक नया ‘अलाइव विद अपॉर्चुनिटी’ अभियान शुरू किया। यह उच्च विकास वाले क्षेत्रों में ब्रिटेन की कंपनियों के लिए लक्षित व्यापार अभियानों की एक श्रृंखला है।

बाडेनोक जयपुर में जी20 व्यापार एवं निवेश की मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने और नई दिल्ली में वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के लिए तीन दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। मंत्री ने कहा कि उन्हें मौजूदा मुक्त व्यापार समझौता (FTA) वार्ता के आगे बढ़ने की उम्मीद है। अब वार्ता अपने बारहवें दौर में है।

‘अलाइव विद अपॉर्चुनिटी’ अभियान पर उन्होंने कहा, ‘‘ ब्रिटेन और भारत के बीच समृद्ध संबंध हैं और हम दोनों अपने सांस्कृतिक तथा व्यापारिक संबंधों को गहरा करने की आकांक्षा रखते हैं। ब्रिटेन की निवेश परियोजनाओं का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत भारत है और मुझे विश्वास है कि यह नया अभियान ब्रिटेन की वस्तुओं तथा सेवाओं में रुचि व मांग को और भी अधिक बढ़ाने में मदद करेगा।’’

यह भी पढ़ें : G20 में 5 मसलों पर सहमति के आसार: पीयूष गोयल

Advertisement
First Published - August 24, 2023 | 3:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement