facebookmetapixel
Advertisement
भारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोर

दो भारतीय-अमेरिकी व्यापार नीति एवं वार्ता सलाहकार समिति में नामित

Advertisement

बाइडन ने शुक्रवार को 14 लोगों को सलाहकार समिति में नियुक्त करने का संकेत दिया

Last Updated- March 11, 2023 | 12:25 PM IST
Joe Biden

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने दो भारतीय-अमेरिकी नागरिक फ्लेक्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेवती अद्वैती और नेचुरल रिसोर्सेज डिफेंस काउंसिल के सीईओ मनीष बापना को ‘व्यापार नीति एवं वार्ता’ की सलाहकार समिति के लिए शुक्रवार को नामित किया।

बाइडन ने शुक्रवार को 14 लोगों को सलाहकार समिति में नियुक्त करने का संकेत दिया। यह समिति अमेरिकी व्यापार नीति के विकास, क्रियान्वयन और प्रशासन के मामलों पर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधियों को समग्र नीतिगत सलाह देती है।

व्हाइट हाउस ने कहा कि 2019 में फ्लेक्स की सीईओ का पद संभालने के बाद से अद्वैती कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने और फ्लेक्स को बदलाव के जरिये अग्रणी बनाये रखने के लिए जिम्मेदार रही हैं। यह कंपनी विनिर्माण में एक नये युग को परिभाषित कर रही है।

उन्हें लगातार चार साल फॉर्च्यून की उद्योग में सबसे शक्तिशाली महिलाओं और बिजनेस टुडे की भारत में सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया।

व्हाइट हाउस ने कहा कि मनीष बापना नेचुरल रिसोर्सेज डिफेंस काउंसिल (एनआरडीसी) के अध्यक्ष और सीईओ हैं। एनआरडीसी ने पिछली आधी सदी में कई पर्यावरणीय उपलब्धियां दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अपने 25 साल के करियर में बापना की नेतृत्व भूमिकाएं गरीबी और जलवायु परिवर्तन की मूल वजह से निपटने पर केंद्रित रही हैं।

Advertisement
First Published - March 11, 2023 | 12:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement