facebookmetapixel
Advertisement
Q1FY27 Results: इंडस टावर्स का मुनाफा मामूली बढ़कर ₹1,746 करोड़ पर पहुंचा, आय में 4.6% की ग्रोथभारत के अगले 20 करोड़ ग्राहक! अब कंपनियों की नजर अमीरों पर नहीं, मिडिल क्लास पर क्यों?Share Market: 5 दिन की गिरावट खत्म! सेंसेक्स 776 अंक उछला, आखिर क्यों दौड़ा शेयर बाजार?बार-बार नौकरी बदलते हैं? EPFO का नया फीचर आपके बहुत काम आएगा!Q1 Results: टाटा पावर की कमाई में तेजी, ₹1,401 करोड़ का मुनाफा; आय ₹18,890 करोड़ के पारकेंद्र सरकार का बड़ा फैसला, RBI को दी प्लास्टिक नोट जारी करने के ट्रायल को मंजूरीITR File करने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां, वरना घर आ सकता है टैक्स नोटिसअभी तक नहीं किया ITR File? Paytm ने अपने ऐप पर शुरू की फाइलिंग की सुविधा, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीकाखरीफ फसलों की बोआई और सुधरी, रकबा में कमी अब 5 फीसदी से नीचेबंगाल में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सरकार 7वें वेतन आयोग लागू करने की तैयारी में, DA-DR में होगी बढ़ोतरी

Twitter-Musk Row: एलन मस्क ने ट्विटर के साथ विवाद होने की बताई वजह

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:45 PM IST

एलन मस्क के वकीलों ने Twitter Inc को पत्र लिख कर कहा है की whistleblower और उनके वकीलों को 7.75 मिलियन डॉलर का भुगतान करने से पहले social media platform ने उनकी सहमति नहीं ली। जिसकी वजह से मर्जर के समझौते का उल्लंघन हुआ है। उनके वकीलों ने कहा की मर्जर की बातचीत की प्रकिया के बीच Twitter ऐसे किसी नहीं फैसले के लिए प्रतिबंधित था। 

बता दें, अरबपति एलन मस्क का ये बयान उनकी माइक्रोब्लागिंग साइट Twitter के साथ 44 मिलियन डॉलर की डील तोड़ने से जुड़ी कानूनी लड़ाई के बीच शुक्रवार को आया है। 

मस्क ने कहा कि ट्विटर ने whistleblower के साथ करोड़ों डॉलर की डील की थी। यह भी एक प्रमुख कारण था जिसके कारण उन्होंने माइक्रोब्लागिंग साइट के साथ डील तोड़ने का फैसला लिया था । मस्क की ओर से यह बयान वॉल स्ट्रीट जर्नल की उस रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें कहा गया है कि ट्विटर ने एक विवाद के निपटारे के लिए whistleblower को सात मिलियन डॉलर भुगतान करने का फैसला लिया है।

पीटर जटको इस साल की शुरुआत तक Twitter के सुरक्षा प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे थे। उन्होंने social media firm के सुरक्षा के लिए  ठोस योजना होने के दावे को भी झूठा करार किया। 

पीटर जटको का यह भी कहना तहत कि साइबर सुरक्षा के बारे में कंपनी नियामकों को जो बता रही है वे ग़लत हैं। उनके अनुसार Twitter ने गलत सूचना फैलाने वाले फर्जी खातों को जड़ से खत्म करने के लिए होने वाली कोशिशों को नज़रअंदाज़ किया ।

टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO मस्क ने Twitter के साथ डील तोड़ने की घोषणा करते हुए कहा था कि इस social media platform  पर ‘बॉट्स, स्पैम और फर्जी अकाउंट’ हैं, जिस कारण उन्हें टेकओवर डील को समाप्त करने का फैसला लिया।

Advertisement
First Published - September 10, 2022 | 12:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement