facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर बड़ा वार, IRS डेटा से तेज होंगे डिपोर्टेशनBS Manthan 2026: भारत में अवसरों की भरमार, सरकार के लिए हर इंडस्ट्री एकसमान – FM सीतारमणटेक और AI बदल रहे भारत में प्रतिस्पर्धा का माहौल: CCI चेयरपर्सन रवनीत कौरचीन से क्या सीखकर बदलेगा भारत का भविष्य? अमिताभ कांत ने बताया रास्तादूसरे देशों पर टैरिफ लगाकर इनकम टैक्स खत्म करने की तैयारी में ट्रंप! ऐलान ने मचाई हलचलसिर्फ इकोनॉमिक ग्रोथ काफी नहीं, ह्यूमन डेवलपमेंट पर भी फोकस जरुरी: BS मंथन में बोले अमिताभ कांतऊंची ब्याज दरों के बावजूद चमका सोना, बदल रही है निवेशकों की सोचBS Manthan 2026: भारत के भविष्य का ब्लूप्रिंट आज होगा तैयार, मंच पर होंगे निर्मला सीतारमण और प्रल्हाद जोशी; जानें किस सेशन में क्या खासGold-Silver Price Today: MCX पर सोना 1.60 लाख के पार, चांदी में भी तूफानी तेजी; गहने खरीदने से पहले चेक करें आज के रेटUS Tariffs: भारत के सोलर कारोबार पर ट्रंप का टैरिफ वार, 126% शुल्क से मचा हड़कंप

राजनीतिक बयानबाजी पर ‘विराम’ लगाने का समय आया : Joe Biden

Advertisement

राष्ट्रीय एकता का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमें एक साथ खड़ा होना चाहिए।’’

Last Updated- July 15, 2024 | 9:46 AM IST
Joe Biden
Joe Biden ( File Photo )

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की घटना का जिक्र करते हुए रविवार को जनता से संकट की इस घड़ी में एकजुट होने का आह्वान किया और कहा कि समय आ गया है कि देश में राजनीतिक बयानबाजी पर ‘‘विराम’’ लगाया जाए।

राष्ट्रपति कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ से राष्ट्र को संबोधित करते हुए बाइडन ने कहा, ‘‘मैं आज रात आपसे राजनीतिक बयानबाजी को कम करने की जरूरत पर बात करना चाहता हूं और यह कहना चाहता हूं कि भले ही हम एक-दूसरे से असहमत हों, लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं। हम पड़ोसी हैं, मित्र हैं, सहकर्मी हैं, देश के नागरिक हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम अमेरिकी हैं।’’

राष्ट्रीय एकता का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमें एक साथ खड़ा होना चाहिए।’’ बाइडन ने कहा, ‘‘कल पेनसिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रंप की रैली में हुई गोलीबारी की घटना हमें यह सोचने के लिए मजबूर करती है कि हम कहां खड़े हैं और यहां से आगे हमें किस दिशा में बढ़ना है।’’ पेनसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर गोली चलाए जाने की घटना के बाद से 24 घंटे से भी कम समय में राष्ट्रपति ने तीसरी बार संबोधन दिया है। बाइडन ने कहा कि इस हमले के पीछे के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उसके (हमलावर) मकसद के बारे में नहीं जानते। फिलहाल यह नहीं पता चल पाया है कि उसे किसी से मदद मिली थी या समर्थन प्राप्त था या इस साजिश में कोई और भी शामिल था या नहीं। कानून प्रवर्तन अधिकारी इन सभी सवालों के जवाब खोज रहे हैं।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘सिर्फ अपनी पसंद के उम्मीदवार का समर्थन करने और उसे चुनने की आजादी का इस्तेमाल करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति पर गोली चलाई गई और एक अमेरिकी नागरिक की हत्या कर दी गई। अमेरिका के लोग इस रास्ते पर नहीं चल सकते… हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। हिंसा किसी भी चीज का हल नहीं है। ’’

बाइडन ने कहा, ‘‘अमेरिका में किसी भी तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। हम इस तरह की हिंसा को किसी भी कीमत पर बढ़ावा नहीं दे सकते।’’

Advertisement
First Published - July 15, 2024 | 9:46 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement