facebookmetapixel
Advertisement
Market Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डरएक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेउत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारीE20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्षकिसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेट

Texas mall shooting: गोलियों से दहल उठा 120 से ज्यादा दुकानों वाला अमेरिका का मॉल; नौ की मौत, सात घायल

Advertisement
Last Updated- May 07, 2023 | 4:01 PM IST
shooting

अमेरिका के टेक्सास प्रांत में डलास शहर के एक मॉल में एक बंदूकधारी ने गोलियां चलाईं जिसमें आठ लोग मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस की कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गोलीबारी की घटना शनिवार को ‘एलेन प्रीमियम आउटलेट्स’ (Allen Premium Outlets) में दोपहर तीन बजकर 30 मिनट पर हुई। यह स्थान डलास से 25 मील उत्तर में है और उसमें 120 से अधिक दुकानें हैं।

पुलिस ने कहा कि बंदूकधारी को मार गिराया गया है और लगता है कि उसने अकेले ही गोलीबारी की थी। पुलिस ने फिलहाल हताहतों और हमलावार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

डलास के एक चिकित्सालय ने कहा कि पांच साल के एक बच्चे का उपचार चल रहा है। कम से कम सात लोगों का उपचार चल रहा है,जिनमें तीन की हालात गंभीर है।

एलेन दमकल विभाग के प्रमुख जोनाथन बॉयड ने कहा कि हमलावर सहित सात लोगों को घटनास्थल पर मृत घोषित किया गया, दो की बाद में मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि एलेन पुलिस के एक अधिकारी को ‘एलेन प्रीमियम आउटलेट्स’ में गोलीबारी की आवाज सुनाई दी।

पुलिस विभाग ने ट्वीट किया, ‘अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई की और हमलावर को ढेर कर दिया। इसके बाद उसने अन्य पुलिसकर्मियों को भेजे जाने का अनुरोध किया। इलाके को अब कोई खतरा नहीं है।’

CNN ने अपनी रिपोर्ट में कहा घटना के वीडियो में गोलीबारी के वक्त सैकड़ों लोग दुकानों से बाहर निकलते दिखाई दिए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बतायाा कि कुछ लोग उक्त स्थान पर कम से कम दो घंटे तक छिपे रहे और इस दौरान पुलिसकर्मियों ने इलाके को साफ किया। गवर्नर ग्रेग एबोट ने इसे ‘‘ स्तब्ध करने वाली घटना करार दिया।’ व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है और प्रशासन ने स्थानीय अधिकारियों को मदद का भरोसा दिलाया है।

Advertisement
First Published - May 7, 2023 | 4:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement