facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

Sri Lanka: राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने पेश किया बजट, कठोर सुधारों की जरूरत बताई

Advertisement

श्रीलंका मौजूदा आर्थिक संकट के दौरान अपनी ऊंची मुद्रास्फीति को नियंत्रण में लाने में सफल रहा है, लेकिन उसकी अर्थव्यवस्था अभी पूरी तरह उबर नहीं पाई है।

Last Updated- December 04, 2023 | 10:36 AM IST
Sri Lankan President Wickremesinghe presented the budget, expressed the need for drastic reforms

Sri Lanka Budget : श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने सोमवार को 2024 सत्र का बजट पेश किया। उन्होंने संकटग्रस्त देश को आर्थिक संकट से निकालने के लिए कठोर सुधारों की जरूरत पर जोर दिया। हालांकि, श्रीलंका मौजूदा आर्थिक संकट के दौरान अपनी ऊंची मुद्रास्फीति को नियंत्रण में लाने में सफल रहा है, लेकिन उसकी अर्थव्यवस्था अभी पूरी तरह उबर नहीं पाई है।

श्रीलंका ने ऊंची मुद्रास्फीति पर पाया नियंत्रण

विक्रमसिंघे के पास वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है। उन्होंने कहा, “हम पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में सफल रहे हैं। फिर भी लोग कष्ट सह रहे हैं।” उन्होंने कहा, “सितंबर, 2022 में जो महंगाई दर 70 प्रतिशत थी, वह इस साल अक्टूबर में घटकर 1.5 प्रतिशत रह गई है।” उन्होंने कहा कि श्रीलंका को एक और दिवाला स्थिति से बचाने के लिए सख्त सुधार जरूरी हैं।

Also read: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री के पद से बर्खास्त किया, जानें क्या थी वजह

दो सरकारी बैंकों के शेयर जारी करेगी सरकार

उन्होंने प्रस्ताव दिया कि दो सरकारी बैंकों के शेयर जनता और निवेशकों को जारी करते हुए सरकार इन बैंकों की स्थिरता बनाए रखने के लिए उनमें नकदी डालेगी। विक्रमसिंघे ने कहा कि 13 लाख सरकारी कर्मचारियों और 7,00,000 पेंशनभोगियों के लिए जीवनयापन भत्ते की लागत 2024 से क्रमशः 10,000 रुपये और 3,000 रुपये बढ़ाई जाएगी।

Also read: Bangladesh workers’ protest : 150 फैक्ट्रियां बंद, 11 हजार वर्कर्स पर मुकदमा दर्ज

पिछले सप्ताह सरकारी कर्मचारियों ने 20,000 रुपये वेतनवृद्धि की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि सरकार अब पैसे नहीं छाप सकती या सरकारी खर्च के लिए उधार नहीं ले सकती। विक्रमसिंघे ने भारत के साथ त्रिंकोमाली तेल टैंक फार्म विकास जैसी निवेश परियोजनाओं के विरोध के लिए राजनीतिक ट्रेड यूनियनों को जिम्मेदार ठहराया।

Advertisement
First Published - November 13, 2023 | 6:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement